कांग्रेस पंचायतीराज संगठन प्रदेश में चलाएगा अभियान

प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में बैठक हुई

कांग्रेस पंचायतीराज संगठन प्रदेश में चलाएगा अभियान

राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ.सीबी यादव की अध्यक्षता में आगामी एक वर्ष की जिलेवार कार्य योजना तैयार की गई।

जयपुर। कांग्रेस के विभाग राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के प्रदेश पदाधिकारियों व जिलाध्यक्षों की प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में बैठक हुई। राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ.सीबी यादव की अध्यक्षता में आगामी एक वर्ष की जिलेवार कार्य योजना तैयार की गई। इसमें राजस्थान सरकार के स्थानीय सरकारों के एक साथ चुनाव करवाने की प्रक्रिया में संवैधानिक अधिकारों का हनन करने और राजनीति से प्रेरित स्थानीय सरकारों के पुनर्गठन के विरोध की रणनीति भी तैयार की गई। इसे लेकर संगठन आगामी दिनों में व्यापक स्तर पर अभियान चलाएगा।

उन्होंने बताया कि कांग्रेस का यह संगठन 11वीं एवं 12वीं अनुसूची के विषयों को स्थानीय सरकारों को देने, स्थानीय सरकारों में चुनाव लड़ने के लिए दो बच्चों की बाध्यता के नियम को हटाने और पंचायती राज के जनप्रतिनिधियों को विधायक एवं सांसद फंड की तरह वित्तीय अधिकार सुनिश्चित करने को लेकर भी पूरे प्रदेश में जन जागरण अभियान चलाएगा। इसके लिए संगठन के पदाधिकारियों को ग्राम चौपाल, जनसुनवाई व हस्ताक्षर अभियान का आयोजन करके जन समर्थन जुटाने का लक्ष्य दिया गया है। स्थानीय सरकारों के संवैधानिक अधिकारों को सुनिश्चित करने की मांग को लेकर 24 अप्रैल पंचायती राज दिवस को जयपुर में स्वराज महापंचायत का आयोजन होगा। 

Post Comment

Comment List

Latest News

गैस सिलिंडर की बढ़ती कीमतों के खिलाफ जयपुर में कांग्रेस अभाव अभियोग प्रकोष्ठ का विरोध प्रदर्शन, केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी  गैस सिलिंडर की बढ़ती कीमतों के खिलाफ जयपुर में कांग्रेस अभाव अभियोग प्रकोष्ठ का विरोध प्रदर्शन, केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी 
प्रदेश कांग्रेस अभाव अभियोग प्रकोष्ठ ने गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी और किल्लत के विरोध में झलाना प्याऊ के...
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल का दावा: ईंधन की कोई कमी नहीं, पश्चिम एशिया संकट पर सरकार की पैनी नजर; एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में वृद्धि और आपूर्ति में कमी की आशंकाओं को किया खारिज
दुबई हवाई अड्डे के पास गिरे दो ड्रोन; एक भारतीय सहित चार लोग घायल, विमान परिचालन सामान्य
धूमधाम से मनाया नंदोत्सव; भक्तों ने लूटी उछाल, धर्म की स्थापना के लिए जन्म लेते हैं भगवान: स्वामी दयानंद सरस्वती
राजस्व लक्ष्य में पिछड़ते आरटीओ, नॉन-ओटीटी वसूली में 73 प्रतिशत पर अटका परिवहन विभाग
पूर्व केंद्रीय मंत्री कावुरी सांभाशिवा राव का 82 वर्ष की आयु में निधन, मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने जताया शोक
मुख्य न्यायाधीश देवेंद्र कुमार उपाध्याय ने दिलाई तरनजीत सिंह संधू को दिल्ली के 23वें उपराज्यपाल के रूप में शपथ, कई अहम पदों पर दें चुके हैं अपनी सेवाएं