नीट पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन : बैरिकेड्स पर चढ़े कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने किया वाटर कैनन का इस्तेमाल, धरने पर बैठे खाचरियावास

कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की

नीट पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन : बैरिकेड्स पर चढ़े कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने किया वाटर कैनन का इस्तेमाल, धरने पर बैठे खाचरियावास

डोटासरा के नेतृत्व में कांग्रेस ने भाजपा मुख्यालय घेरने के लिए मार्च निकाला। शहीद स्मारक पर पुलिस ने बैरिकेड्स लगाकर रोका, धक्का-मुक्की और वाटर कैनन चला। डोटासरा ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे, कोर्ट निगरानी में जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग उठाई।

जयपुर। नीट पेपर लीक मामले को लेकर कांग्रेस ने भाजपा सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के नेतृत्व में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भाजपा मुख्यालय का घेराव करने के लिए प्रदेश कांग्रेस कार्यालय से पैदल मार्च निकाला। प्रदर्शनकारी शहीद स्मारक तक पहुंचे, जहां भारी पुलिस बल ने बैरिकेड्स लगाकर उन्हें आगे बढ़ने से रोक दिया।

 

इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की की स्थिति बन गई। कुछ कार्यकर्ता बैरिकेड्स पार करने की कोशिश करने लगे, जिन्हें रोकने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। विधायक मनीष यादव बैरिकेड्स पर चढ़कर आगे जाने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें नीचे उतार दिया। वहीं विधायक मुकेश भाकर और पूर्व विधायक वेद प्रकाश सोलंकी को भी पीछे धकेला गया। पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास पुलिस कमिश्नरेट के बाहर धरने पर बैठ गए, जबकि समर्थकों ने डोटासरा को कंधों पर बैठाकर विरोध जताया।

Read More सोना-चांदी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड: जयपुर सर्राफा बाजार में चांदी 2.72 लाख के पार, चांदी 1500 रुपए और सोना 300 रुपए महंगा 

Read More विपक्ष भ्रम फैलाकर कर रहा नाटकबाजी, जनता के हित में काम कर रही सरकार : मदन राठौड़ 

डोटासरा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की। उन्होंने कहा कि लगातार पेपर लीक से युवाओं का भविष्य प्रभावित हुआ है और एनटीए पर भरोसा खत्म हो चुका है। उन्होंने मामले की जांच अदालत की निगरानी में कराने और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की।

Read More प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के तहत 5024 नए आवासों को मिली मंजूरी, 80 शहरों की परियोजनाओं के लिए 125.60 करोड़ रुपये की सब्सिडी स्वीकृत

 

Tags: Congress

Post Comment

Comment List

Latest News

स्थानीय निकायों के ऑडिट पर CAG की तकनीकी निगरानी रहेगी जारी, पारदर्शिता और जवाबदेही होगी सुनिश्चित स्थानीय निकायों के ऑडिट पर CAG की तकनीकी निगरानी रहेगी जारी, पारदर्शिता और जवाबदेही होगी सुनिश्चित
राज्य सरकार ने स्थानीय निकायों के ऑडिट में CAG की तकनीकी मार्गदर्शन और पर्यवेक्षण व्यवस्था जारी रखने का निर्णय लिया।...
बिगड़ती अर्थव्यवस्था को सुधारने के लिए आर्थिक नीति में बदलाव जरूरी, जयराम बोले- चंदा लो, धंधा दो की संस्कृति से स्वतंत्र निवेश की भावना कमजोर
राज्यपाल हरिभाऊ बागडे से नव नियुक्त कुलगुरु प्रो. मदन सिंह राठौड ने की शिष्टाचार भेंट
डीलर्स ने की पेट्रोल-डीजल पर वेट कम करने की मांग, मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन
जूली का भाजपा पर हमला : चहेतों को लाभ पहुंचाने के लिए टेंडर शर्तों को बदला, क्या सरकार इस मामले की निष्पक्ष जांच करवा सकेगी?
नीट पेपरलीक मामला : कांग्रेस ने किया भाजपा मुख्यालय घेराव के लिए कूच, पुलिस ने भीड़ पर किया बल प्रयोग, डोटासरा-जूली ने भरा कार्यकर्ताओं में जोश
नीट पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन : बैरिकेड्स पर चढ़े कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने किया वाटर कैनन का इस्तेमाल, धरने पर बैठे खाचरियावास