कांग्रेस ने महिलाओं को साइलेंट वोटर के रूप में देखा : पार्टी का इतिहास उनके अधिकारों के प्रति उपेक्षापूर्ण, राठौड़ ने कहा- विधानसभा और लोकसभा में मिले पर्याप्त अवसर

महत्वपूर्ण विषयों पर भी स्पष्ट और मजबूत समर्थन देने से बचती रही

कांग्रेस ने महिलाओं को साइलेंट वोटर के रूप में देखा : पार्टी का इतिहास उनके अधिकारों के प्रति उपेक्षापूर्ण, राठौड़ ने कहा- विधानसभा और लोकसभा में मिले पर्याप्त अवसर

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कांग्रेस पर महिला विरोधी होने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने महिलाओं को हमेशा साइलेंट वोटर माना, जबकि आज महिलाएं हर क्षेत्र में अग्रणी हैं। राठौड़ ने दावा किया कि कांग्रेस महिला आरक्षण पर स्पष्ट रुख इसलिए नहीं अपनाती क्योंकि उसे अपने पारंपरिक वोट बैंक के कमजोर पड़ने का डर है।

जयपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कांग्रेस पार्टी को महिला विरोधी बताते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी का इतिहास महिलाओं के अधिकारों के प्रति उपेक्षापूर्ण रहा है। महिलाओं के जीवन को सम्मानजनक और सशक्त बनाने के बजाय कांग्रेस ने हमेशा उन्हें साइलेंट वोटर के रूप में देखा। आज की महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। अब वे साइलेंट वोटर नहीं, बल्कि देश के भविष्य को दिशा देने वाली शक्ति हैं। उन्हें विधानसभा और लोकसभा में पर्याप्त अवसर मिलना चाहिए।

राठौड़ ने बताया कि कांग्रेस को डर है कि यदि महिलाओं को वास्तविक राजनीतिक अधिकार मिल गए, तो उनकी पारंपरिक वोट बैंक की राजनीति कमजोर हो जाएगी। यही कारण है कि वह महिला आरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी स्पष्ट और मजबूत समर्थन देने से बचती रही है।

Tags: Congress

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

शेयर बाजार को वैश्विक कारकों के साथ कंपनियों के तिमाही परिणामों से मिलेगी दिशा, इन शेयरों में दिखेगा जोरदार एक्शन शेयर बाजार को वैश्विक कारकों के साथ कंपनियों के तिमाही परिणामों से मिलेगी दिशा, इन शेयरों में दिखेगा जोरदार एक्शन
बीते सप्ताह शानदार बढ़त के बाद अब निवेशकों की नजर रिलायंस और इंफोसिस जैसी दिग्गज कंपनियों के तिमाही नतीजों पर...
पूर्णिमा यूनिवर्सिटी में प्रोजेक्ट एक्सपो प्रयोगम : इंडस्ट्री के 15 प्रतिनिधियों ने किया प्रोजेक्ट्स का अवलोकन, स्टूडेंट्स की क्रिएटिविटी देखने को मिली
गौतमबुद्धनगर में श्रम विभाग की सख्त कार्रवाई : 43 संविदाकारों को नोटिस, 10 के लाइसेंस निरस्त
कृषि पर्यवेक्षक भर्ती परीक्षा में 85 प्रतिशत अभ्यर्थियों ने आजमाया भाग्य : कुछ जगहों पर परीक्षार्थी देरी से पहुंचे, कहीं ड्रेस कोड को लेकर विवाद
पीएम मोदी का दावा : तमिलनाडु की राजनीति में लिखा जा रहा है नया अध्याय, राजग इन द्रमुक आउट
मुहाना फल मंडी में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने किया निरीक्षण : प्रयुक्त किए जा रहे रसायनों की जांच की, अधिकारियों ने चेताया- गलत प्रैक्टिस पाए जाने पर होगी सख्त कार्रवाई
होर्मुज संकट के बीच भारत का बड़ा सुरक्षा कवच : 12,980 करोड़ का मैरीटाइम इंश्योरेंस पूल मंजूर; पीएमजीएसवाई-111 को मार्च, 2028 तक बढ़ाया