पंचायत चुनाव में घिरी कांग्रेस : भीतरघात की जांच ठंडे बस्ते में, 7 दिन में रिपोर्ट देने वाली कमेटी 17 दिन बाद भी खाली हाथ

सदस्य प्रचार में व्यस्त 

पंचायत चुनाव में घिरी कांग्रेस : भीतरघात की जांच ठंडे बस्ते में, 7 दिन में रिपोर्ट देने वाली कमेटी 17 दिन बाद भी खाली हाथ
निकाय चुनाव में भितरघात और क्रॉस वोटिंग करने वालों पर कांग्रेस की कार्रवाई फिलहाल टली। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी की अध्यक्षता वाली जांच कमेटी 17 दिन बाद भी रिपोर्ट नहीं सौंप सकी। पंचायत चुनाव में सदस्यों की व्यस्तता के चलते जांच रुकी।

जयपुर। निकाय चुनाव में भितरघात और क्रॉस वोटिंग करने वालों पर कार्रवाई की कांग्रेस की कवायद फिलहाल थम गई है। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी की अध्यक्षता में गठित जांच कमेटी 17 दिन बाद भी पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा को रिपोर्ट नहीं सौंप सकी है। कमेटी को गठन के सात दिन में जांच पूरी करनी थी।

प्रदेश कांग्रेस ने राष्ट्रीय संगठन महामंत्री केसी वेणुगोपाल के निर्देश पर दो अक्टूबर को कमेटी बनाई थी। इसमें सांसद, विधायक और पार्टी पदाधिकारियों को शामिल किया गया। कमेटी ने पीसीसी वॉर रूम में दो बैठकें कर शिकायतों पर चर्चा भी की, लेकिन जांच आगे नहीं बढ़ पाई।

पंचायत चुनाव के बाद कार्रवाई संभव :

पार्टी नेताओं के मुताबिक, पंचायत चुनाव में सदस्यों की व्यस्तता के चलते जांच रुकी है। साथ ही, भीतरघात के आरोपियों पर कार्रवाई से पंचायत चुनाव में नुकसान की आशंका भी जताई जा रही है। माना जा रहा है कि चुनाव के बाद निकाय चुनाव से जुड़ी शिकायतों के साथ पंचायत चुनाव की शिकायतों पर भी कार्रवाई हो सकती है।

Read More दशहरा-दिवाली पर केरल टूरिज्म की नजर राजस्थान के पर्यटकों पर, घरेलू पर्यटकों की संख्या 10.98 प्रतिशत बढ़ी

सदस्य प्रचार में व्यस्त : जोशी

Read More बीज के नाम पर किसानों से धोखा : मूंगफली के 15 में से 14 नमूने फेल, कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा सख्त

कमेटी संयोजक सीपी जोशी ने कहा कि सभी सदस्य पंचायत चुनाव में पार्टी प्रत्याशियों के प्रचार में जुटे हैं। समय मिलने पर जांच आगे बढ़ाई जाएगी। 

Read More PCC वॉर रूम में चूरू जिले की पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी की बैठक, उम्मीदवार चयन पर मंथन

Post Comment

Comment List

Latest News

जयपुर में गोबर के 10 लाख दीपक बिके, रोजाना बन रहे 10 हजार जयपुर में गोबर के 10 लाख दीपक बिके, रोजाना बन रहे 10 हजार
सांगानेर स्थित श्री पिंजरापोल गौशाला में गाय के गोबर से अब तक करीब 10 लाख दीपक बनाए जा चुके। दीपकों...
गोबर से कमाई, प्रदूषण पर लगाम! दिल्ली में 16 करोड़ का बायोगैस संयंत्र शुरू
छुट्टियों में गुलजार हुए जयपुर के पर्यटन स्थल : उमड़े सैलानी, आमेर महल से हवामहल तक पर्यटकों की रौनक
दिल्ली में ई-रिक्शा पर सख्ती की तैयारी, 2.5 लाख वाहनों की सीमा और बिना पंजीकरण चलने पर जब्ती का प्रस्ताव
दीपावली की मिठास में घुला चुनावी स्वाद, बधाइयों के बहाने वोटरों पर डोरे! पंचायत चुनाव से पहले गांव-गांव सक्रिय हुए दावेदार, सोशल मीडिया पर पोस्टर और संदेशों की बाढ़
रोजाना 2 टीएमसी पानी बर्बाद होने का दावा, किसानों की फसल बचाने के लिए कविता का अल्टीमेटम
विश्व आयोडीन अल्पता विकार नियंत्रण दिवस, 21 अक्टूबर को आयोडीन युक्त नमक के प्रति जागरूकता गतिविधियां होंगी आयोजित