चुनाव आयोग कार्यालय का कांग्रेस 28 सितंबर को करेगी घेराव, अगले दिन सभी जिलों में करेगी प्रदर्शन

देश में वोट लूटा जा रहा

चुनाव आयोग कार्यालय का कांग्रेस 28 सितंबर को करेगी घेराव, अगले दिन सभी जिलों में करेगी प्रदर्शन
पीसीसी चीफ गोविंद डोटासरा ने चुनाव आयोग को लेकर कांग्रेस के आंदोलन की घोषणा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस 28 सितंबर को राज्य निर्वाचन कार्यालय तक मार्च निकालकर घेराव करेगी। 29 सितंबर को सभी जिलों में कलेक्ट्रेट तक प्रदर्शन।

जयपुर। चुनाव आयोग के मुद्दे पर हमलावर कांग्रेस अब सड़कों पर उतरेगी। पीसीसी चीफ गोविन्द डोटासरा ने चुनाव आयोग को लेकर मीडिया में हुए खुलासे के बाद 28 सितंबर को चुनाव आयोग कार्यालय घेराव का ऐलान किया।

पीसीसी मुख्यालय पर मीडिया से  बात करते हुए डोटासरा ने कहा कि देश में वोट लूटा जा रहा है। नेताओं के इशारे पर चुनाव आयोग यह काम कर रहा है। राहुल गांधी के लगाए तमाम आरोप अब सही साबित हुए। चुनाव आयोग बिल्कुल निष्पक्ष नहीं है। मुख्य चुनाव आयुक्त ने सारे सिस्टम को हाईजैक कर लिया। चुनावों को लेकर दोनों चुनाव आयुक्तों की भी सहमति नहीं ली जाती थी। मुख्य चुनाव आयुक्त को केंद्र सरकार पहले ही ऐसा कानून लेकर आए, जिससे उन पर कोई आंच नही आए। निकाय चुनाव में जगह जगह विधायकों से अभद्रता की गई'। तिजारा का दृश्य पूरे प्रदेश ने देखा। खाटूश्याम जी भाजपा को कांग्रेस पार्षदों की चिंता करते हमने देखा, यह चिंता क्यों की गई। ऐसे माहौल में पंचायत चुनाव की जरूरत ही नजर नहीं आ रही। राजस्थान में हमारे आरोपों का सरकार कोई जबाव नहीं दे रही है।

वोट चोरी के आरोपों पर कांग्रेस का देशव्यापी प्रदर्शन रहेगा। वोट चोरी के मुद्दे पर कांग्रेस सड़क पर उतरेगी। पीसीसी 28 सितंबर को राज्य निर्वाचन कार्यालय तक मार्च निकालेगी। कांग्रेस ने सीईसी की गिरफ्तारी और पद से हटाने की भी मांग की। अगले दिन 29 सितंबर को सभी जिलों में जिला कलेक्ट्रेट तक मार्च निकाल कर प्रदर्शन किया जाएगा। डोटासरा ने चुनावी फैसलों की स्वतंत्र समीक्षा की मांग की। गौरतलब है कि कांग्रेस संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा था कि सीईसी को हटाने तक आंदोलन जारी रहेगा। सभी फैसले और चुनावी रोल में बदलाव वापस लिए जाएं।

Post Comment

Comment List

Latest News

गांव की सरकार का गणित: जोधपुर में सबसे ज्यादा 649 ग्राम पंचायतें, खैरथल-तिजारा में सबसे कम 180, 14,403 ग्राम पंचायतों में होगी गांव की सरकार ; करीब 1.31 लाख वार्ड पंच चुनेंगे ग्रामीण गांव की सरकार का गणित: जोधपुर में सबसे ज्यादा 649 ग्राम पंचायतें, खैरथल-तिजारा में सबसे कम 180, 14,403 ग्राम पंचायतों में होगी गांव की सरकार ; करीब 1.31 लाख वार्ड पंच चुनेंगे ग्रामीण
राजस्थान की 14,403 ग्राम पंचायतों और 1.31 लाख वार्ड पंच पदों के लिए उपखंड स्तर पर आरक्षण की लॉटरी निकाली...
उम्मेद क्लब में थल सेना प्रदर्शनी, हथियारों ने बढ़ाया युवाओं का जोश
जालौन में 25 सितंबर को किसान पंचायत करेंगे राकेश टिकैत, अतिवृष्टि मुआवजे समेत किसानों की कई समस्याएं उठेंगी
चुनाव आयोग कार्यालय का कांग्रेस 28 सितंबर को करेगी घेराव, अगले दिन सभी जिलों में करेगी प्रदर्शन
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का बड़ा ऐलान, 48 घंटे में इस्तीफा नहीं तो देशव्यापी आंदोलन होगा
जापान में सजा राजस्थान का रंग, टोक्यो में राजस्थान पर्यटन पवेलियन का उद्घाटन
ग्रेटर नोएडा बस अग्निकांड में नौ लोगों की मौत, PM Modi ने मृतकों के परिजनों और घायलों के लिए मुआवजे की घोषणा