युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं करेगी कांग्रेस, पायलट बोले- भाजपा ने मामले की जांच सीबीआई को सौंपकर की खानापूर्ति

दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठाई

युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं करेगी कांग्रेस, पायलट बोले- भाजपा ने मामले की जांच सीबीआई को सौंपकर की खानापूर्ति

सचिन पायलट ने नीट पेपर लीक 2026 मामले पर भाजपा को घेरा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं करेगी। राहुल गांधी ने एनटीए की विफलता पर सवाल उठाते हुए शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे और सख्त कार्रवाई की मांग की। कांग्रेस ने इसे गंभीर परीक्षा प्रणाली संकट बताया।

जयपुर। कांग्रेस महासचिव सचिन पायलट ने नीट पेपरलीक मुद्दे पर भाजपा को घेरते हुए कहा है कि कांग्रेस युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं करेगी।  पायलट ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने नीट पेपर लीक 2026 के महत्वपूर्ण मुद्दे पर धरना किया। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने इस मुद्दे पर एनटीए की विफलता पर गंभीर सवाल उठाते हुए शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठाई है।

भाजपा ने इस मामले को सीबीआई को जांच के लिए सौंप कर खानापूर्ति की है। यह पूरी परीक्षा प्रणाली की विश्वसनीयता पर गंभीर सवाल खड़े करता है। कांग्रेस पार्टी पूरी मजबूती के साथ छात्रों और युवाओं के साथ खड़ी है तथा युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं होगा।

Tags: Congress

Post Comment

Comment List

Latest News

ओबीसी की वंचित जातियों को राज्यसभा में प्रतिनिधित्व देने की मांग, कांग्रेस नेतृत्व को लिखा पत्र  ओबीसी की वंचित जातियों को राज्यसभा में प्रतिनिधित्व देने की मांग, कांग्रेस नेतृत्व को लिखा पत्र 
ओबीसी एडवाइजरी काउंसिल के सदस्य राजेंद्र सेन ने कांग्रेस नेतृत्व को पत्र भेजकर वंचित ओबीसी जातियों को राज्यसभा में अवसर...
भारत-साइप्रस सम्बन्ध रणनीतिक साझेदारी में बदले : भारत में निवेश को दोगुना करेगा साइप्रस, मोदी ने कहा- वैश्विक चुनौतियों के समाधान के लिए अंतरराष्ट्रीय संस्थानों में सुधार की जरूरत
ट्रंप का बड़ा फैसला: एआई विनियमन पर कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर समारोह रद्द, देश की प्रगति हो जाएगी धीमी
मायावती का राज्य सरकार पर निशाना : बिजली संकट पर जताई चिंता, बोली- आमजन को निजात दिलाने के लिए उचित कदम उठाए सरकार
ब्लड सप्लाई रुकने से पैर कटने की नौबत, जयपुर के डॉक्टरों ने सर्जरी कर बचाई जिंदगी
राजस्थान को ईयर राउंड टूरिज्म स्टेट बनाने की तैयारी दिया कुमारी बोलीं- ऑफ-सीजन, अननोन डेस्टिनेशंस और घरेलू पर्यटन पर रहेगा फोकस 
प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम के 31 नए प्रस्ताव मंजूर, 182.69 करोड़ रुपए होंगे खर्च