गैस सिलेंडर कीमतों में बढ़ोतरी के विरोध में कांग्रेस 12-13 मार्च को करेगी प्रदर्शन, गोविंद डोटासरा ने जारी किए निर्देश 

भाजपा की केन्द्र सरकार गलत विदेश नीति के कारण विफल रही 

गैस सिलेंडर कीमतों में बढ़ोतरी के विरोध में कांग्रेस 12-13 मार्च को करेगी प्रदर्शन, गोविंद डोटासरा ने जारी किए निर्देश 

मिडिल ईस्ट तनाव के बीच गैस सिलेंडर कीमतों में 60 रुपए बढ़ोतरी और कॉमर्शियल सिलेंडर सप्लाई बाधित होने के विरोध में प्रदेश कांग्रेस 12-13 मार्च को सभी जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन। पीसीसी चीफ गोविंद डोटासरा ने जिलों को निर्देश जारी। कांग्रेस ने केंद्र सरकार की विदेश नीति और महंगाई को लेकर आलोचना की।

जयपुर। मिडिल ईस्ट में जंग के चलते गैस सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी और कॉमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई बंद होने के मुद्दे पर प्रदेश कांग्रेस 12-13 मार्च को सभी जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन करेगी। पीसीसी चीफ गोविंद डोटासरा ने इस संबंध में सभी जिलों को निर्देश जारी किए हैं।

डोटासरा ने जारी पत्र में कहा है कि ईजरायल, अमेरिका और ईरान के मध्य हो रहे युद्ध के समय देश के हितों को संरक्षित करने में भाजपा की केन्द्र सरकार गलत विदेश नीति के कारण विफल रही है, जिस कारण देश में ईंधन का संकट व्याप्त हो गया है। केन्द्र सरकार द्वारा आमजन पर मंहगाई का बोझ डालते हुये घरेलू रसोई गैस के दाम बढ़ाकर गैस सिलेण्डर की कीमतों में 60 रूपए प्रति सिलेण्डर की बढ़ोत्तरी की गई है। लगातार शादी-विवाह एवं समारोह आयोजित हो रहे हैं, किन्तु ऐसे समय में केन्द्र सरकार द्वारा इन समारोहों के आयोजन हेतु आवश्यक कॉमर्शियल गैस सिलेण्डर की आपूर्ति को भी बाधित कर दिया गया है, जिससे आमजन को अत्यधिक कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है और सामाजिक कार्य सम्पन्न करने में केन्द्र सरकार का यह निर्णय घातक है। इसके अतिरिक्त खाड़ी देशों में असंख्य भारतीय नागरिक फंसे हुये जिनकी वापसी के लिये भी कोई ठोस प्रयास केन्द्र सरकार द्वारा नहीं किये जा रहे हैं। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने केन्द्र सरकार द्वारा व्यवस्था बनाए रखने में विफल रहने और देशवासियों पर मंहगाई का बोझ डालने के विरोध में पूरे प्रदेश में केन्द्र सरकार की अकर्मण्यता का विरोध करने का निर्णय लिया है।

Post Comment

Comment List

Latest News

पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र की अपील : होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता बनाए रखना जरूरी, गुटेरेस ने कहा-मौजूदा संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र की अपील : होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता बनाए रखना जरूरी, गुटेरेस ने कहा-मौजूदा संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं
महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने होर्मुज जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता और अंतरराष्ट्रीय कानून के सम्मान की अपील की है। उन्होंने...
महिला आरक्षण समय की जरूरत, उम्मीद है सभी करेंगे इस ऐतिहासिक कदम का समर्थन : अमित शाह
सीएम भजनलाल शर्मा ने अंबेडकर जयंती पर की बड़ी घोषणाएं, 200 ई-लाइब्रेरी और कोचिंग केंद्र खोलने का ऐलान
दो युवकों ने फंदा लगाकर दी जान : अवसाद में आकर सुसाइड, जानें पूुरा मामला
कांग्रेस के मजबूत प्रदर्शन का दावा करते हुए बोले पायलट- केरल, असम में कांग्रेस सरकार बनाएगी, भाजपा से दूरी बना रहे लोग
हरीश रावत ने पीएम दौरे को बताया चुनावी झमेला : एक्सप्रेस वे का नाम भीमराव अंबेडकर के नाम पर रखने की मांग, देहरादून एक्सप्रेस हाईवे गिनाई खामियां
सीएचसी में मदर लैब शुरू नहीं होने से मरीज परेशान, नहीं मिल रहा उन्नत जांच सुविधाओं का लाभ