नौनेरा डेम क्षेत्र में मकानों की सुरक्षा हेतु सेफ्टी वॉल का निर्माण, नाले का डायवर्जन

नौनेरा डेम क्षेत्र में सेफ्टी वॉल तैयार

नौनेरा डेम क्षेत्र में मकानों की सुरक्षा हेतु सेफ्टी वॉल का निर्माण, नाले का डायवर्जन

जयपुर में नौनेरा डेम के जलस्तर से सुरक्षा हेतु ग्राम बड़ौद में सेफ्टी वॉल और नाला डायवर्जन बनाया गया। तकनीकी खामियां दुरुस्त, आगे पिचिंग कार्य प्रस्तावित।

जयपुर। नौनेरा डेम की भराव क्षमता को देखते हुए जलस्तर बढ़ने की स्थिति में किनारे स्थित मकानों और ग्रामीणों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से ग्राम बड़ौद में सेफ्टी वॉल का निर्माण कराया गया है। इस कार्य के लिए मैसर्स चम्बल कंस्ट्रक्शन, कोटा को कार्यादेश जारी किया गया था। निर्माण कार्य पूर्ण होने पर करीब 1 करोड़ 63 लाख रुपए का भुगतान किया जा चुका है।

ग्रामीण आबादी की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए सेफ्टी वॉल के साथ-साथ प्राकृतिक नाले के डायवर्जन चैनल का निर्माण भी कराया गया है, ताकि वर्षा जल का बहाव नियंत्रित रहे और बस्तियों की ओर पानी का दबाव कम हो। निर्माण के दौरान तेज बारिश के कारण नाले में किए गए अर्थवर्क की फिलिंग मिट्टी में कुछ स्थानों पर रेन कट की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। साथ ही सेफ्टी वॉल में दो स्थानों पर जॉइंट भी खुल गए थे। इन तकनीकी खामियों को संवेदक द्वारा अपने खर्च पर ठीक करवा दिया गया है। कटाव की स्थायी रोकथाम के लिए पिचिंग कार्य की आवश्यकता चिन्हित की गई है, हालांकि यह कार्य स्वीकृत एस्टीमेट में शामिल नहीं था। इसके लिए स्टिलिंग बेसिन अरेंजमेंट कार्य की निविदा प्रक्रिया वर्तमान में जारी है।

Post Comment

Comment List

Latest News

जुमे की तीसरी नमाज अदा : शहर की मस्जिदों में उमड़ी भारी भीड़, नमाजियों के लिए की गईं उचित व्यवस्थाएं  जुमे की तीसरी नमाज अदा : शहर की मस्जिदों में उमड़ी भारी भीड़, नमाजियों के लिए की गईं उचित व्यवस्थाएं 
पवित्र रमजान माह में जुमे की तीसरी नमाज शहर की प्रमुख मस्जिदों में बड़े श्रद्धा और अनुशासन के साथ अदा...
नायडू सरकार का बड़ा कदम, 13 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर लगाई रोक, 90 दिनों में लागू होगा नियम
ईरान-इजरायल में हमलों का सिलसिला सातवें दिन भी जारी, ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस-4 के तहत हवाई रक्षा तंत्र और मिसाइल लॉन्चर नष्ट   
विधानसभा में हंगामा: 'राजस्थान डिस्टर्ब एरिया बिल' पर डोटासरा का सरकार पर तीखा वार
केरल सरकार की पहल: पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के मद्देनजर केरल सरकार की हेल्प डेस्क पर प्राप्त हुए 830 कॉल,आधिकारिक दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने की सलाह
रूस के सोची शहर में 4.5 तीव्रता का भूकंप, जानमाल की कोई हानि नहीं
Weather Update : प्रदेश में गर्मी के तेवर हुए तीखे, हीट वेव चलने की आशंका