उपभोक्ता मामले विभाग ने 43 पेट्रोल पंपों के नोजल किए सीज, 60 एमएल तक कम दे रहे थे ईंधन

उपभोक्ताओं को लाखों रुपए का नुकसान पहुंचा रही थी

उपभोक्ता मामले विभाग ने 43 पेट्रोल पंपों के नोजल किए सीज, 60 एमएल तक कम दे रहे थे ईंधन
राजस्थान में पेट्रोल पंपों की बड़ी चोरी पकड़ी गई। उपभोक्ता मामले विभाग की जांच में 7 जिलों के 25 पेट्रोल पंपों पर 43 नोजल बंद/जब्त किए गए। कई पंप हर 5 लीटर पर 30–60 एमएल कम ईंधन दे रहे थे, जिससे उपभोक्ताओं को लाखों का नुकसान हो रहा था। मंत्री सुमित गोदारा ने सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी।

जयपुर। उपभोक्ता मामले विभाग की अचानक जांच में प्रदेश के कई पेट्रोल पंपों पर उपभोक्ताओं के साथ हो रही बड़ी धोखाधड़ी का खुलासा हुआ है। सात जिलों में की गई सघन जांच के दौरान 25 पेट्रोल पंपों के कुल 43 नोजल जब्त या बंद किए गए।  पेट्रोल पंप हर 5 लीटर पर 30 से 60 एमएल तक कम ईंधन दे रहे थे। बड़ी मात्रा में बिक्री होने के कारण यह कमी हर महीने उपभोक्ताओं को लाखों रुपए का नुकसान पहुंचा रही थी।

प्रदेशभर में की कार्रवाई

सिरोही में 7 पेट्रोल पंपोंं के 9 नोजल बंद किए गए। रामपीर फिलिंग स्टेशन, पवन फिलिंग, करणी फ्यूल, देवनगरी पेट्रोलियम सर्विस, पार्वती दरिया फिलिंग स्टेशन, सुरेन्द्र जितेन्द्र ट्रेडर्स एवं भगवती फिलिंग स्टेशन पर 40 से 50 एमएल तक शॉर्ट डिलीवरी मिली। अलवर में सिंघल सर्विस स्टेशन और चौधरी सर्विस स्टेशन के 5 नोजल बंद किए गए। नागौर में 4 पेट्रोल पंपोंं के 11 नोजल जब्त किए। नंदलाल राजेश कुमार कछवाहा फिलिंग स्टेशन, गुलाबदास आत्माराम, मारवाड़ फिलिंग स्टेशन एवं आर एल सिहाग पेट्रोलियम पर प्रतिमाह 54 से 378 लीटर तक कम ईंधन दिया जा रहा था। भीलवाड़ा में 3 पेट्रोल पंपों के 4 नोजल बंद किए। सीकर के सीएसआरबी फिलिंग स्टेशन नायरा के 4 नोजल बंद किए। पाली  में आई जी फिलिंग, पूजा एचपी पेट्रोलियम, पार्श्व एनर्जी एवं कछवा बस सर्विसेज के 5 नोजल बंद किए। विभागीय आकलन के अनुसार चिह्नित मामलों में उपभोक्ताओं से हर महीने करीब 4 लाख रुपए तक की अतिरिक्त वसूली की जा रही थी।

इनका कहना 

Read More हनुमान बेनीवाल का भाजपा सरकार पर हमला, कहा- राकेश जाट हत्याकांड में सरकार जिम्मेदारी निभाने में नाकाम

उपभोक्ता मामले मंत्री सुमित गोदारा ने कहा कि उपभोक्ताओं के साथ धोखाधड़ी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

Read More 12 वर्षों में भारत की वैश्विक पहचान हुई सशक्त, दुनिया का सबसे भरोसेमंद साथी बना देश : मुख्यमंत्री

Post Comment

Comment List

Latest News

जेकेलोन अस्पताल में नया नियम बना परेशानी, सफाई के नाम पर मरीज के परिजनों को निकाल देते है बाहर जेकेलोन अस्पताल में नया नियम बना परेशानी, सफाई के नाम पर मरीज के परिजनों को निकाल देते है बाहर
अस्पताल परिसर से बाहर खदेड़े जाने के बाद तीमारदारों के लिए कहीं बैठने या धूप से बचने की कोई व्यवस्था...
छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार : खड़गे ने की प्रधान के इस्तीफे की मांग, बोले- पेपर लीक से करोड़ों छात्रों का भविष्य प्रभावित
कोचिंग में सेंसर डोर बन रहे मौत का रास्ता, जानें पूरा मामला
राज्यपाल हरिभाऊ बागडे से राजस्थान लोक सेवा आयोग के कार्यवाहक अध्यक्ष की शिष्टाचार भेंट, लोकभवन में हुई मुलाकात
कोलकाता में ढ़हा निर्माणाधीन गोदाम: हादसे में 5 लोगों की मौके पर ही मौत, मलबे में दबे 50 से अधिक लोग, रेस्क्यू ऑपेरशन जारी
सांगानेर में चाकूबाजी : शादी के ठीक पहले आरोपी को पुलिस ने दी सुरक्षा, युवक की मौत
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का दावा, 48 मिनट के युद्ध ने अमेरिका को दिया बड़ा मुनाफा