यूडी टैक्स बकायादारों पर निगम की सख्ती, 10 संपत्तियां कुर्क

संपत्ति को कुर्की से मुक्त कर दिया

यूडी टैक्स बकायादारों पर निगम की सख्ती, 10 संपत्तियां कुर्क

हवामहल आमेर जोन में नगरीय विकास कर नहीं जमा कराने पर 6 संपत्तियों को कुर्क किया गया।

जयपुर। नगरीय विकास कर वसूलने के लिए नगर निगम ने बकायादारों पर सख्त कार्रवाई शुरू की है। कार्रवाई के दौरान दस संपत्तियों को कुर्क किया गया जिसमें एक संपत्तिधारक के मौके पर राशि जमा करने से उसे कुर्की से मुक्त किया। निगम आयुक्त डॉ. गौरव सैनी के निर्देश पर जोन स्तर पर नगरीय विकास कर वसूलने के वृहद प्रयास किए जा रहे हैं। उपायुक्त विद्याधर नगर जोन करणी सिंह नेतृत्व में मंगलवार को 4 सम्पत्तियों के नगरीय विकास कर बकाया होने पर कुर्की की कारवाई की गई। एक सम्पत्तिधारक द्वारा मौके पर ही राज्य सरकार द्वारा वर्तमान में ब्याज पेनल्टी पर देय छूट का लाभ लेते हुए संपत्ति पर बकाया नगरीय विकास कर राशि निगम कोष में जमा करवाई गई। इसके बाद संपत्ति को कुर्की से मुक्त कर दिया और शेष 3 संपत्तियों को कुर्क किया गया।

इसके साथ ही हवामहल आमेर जोन में नगरीय विकास कर नहीं जमा कराने पर 6 संपत्तियों को कुर्क किया गया। हवामहल आमेर जोन उपायुक्त सीमा चौधरी ने बताया कि नगरीय विकास कर का समय पर भुगतान नहीं करने वालों पर लगातार सख्ती की जा रही है। उन्होंने बताया कि कार्रवाई में कार्यवाहक राजस्व अधिकारी पार्वती सोनी, राजस्व निरीक्षक मोहम्मद कासिम और सतर्कता शाखा मुख्यालय की टीम ने 6 संपत्तियों को कुर्क किया। उन्होंने बताया कि इन बकायादारों पर 19 लाख 51 हजार 197 रुपए की राशि बकाया चल रही है। संपत्तिधारकों को बार बार नोटिस देने के बावजूद कर बकाया राशि जमा नहीं कराने पर संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई की गई। उन्होंने बातया कि नगरीय विकास कर वसूली में कोई ढिलाई नहीं बरती जाएगी। बकायादारों के खिलाफ  आगे भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। निगम ने सभी संपत्ति मालिकों से समय पर कर जमा कराने की अपील की है, अन्यथा कुर्की जैसी कार्रवाई के लिए तैयार रहें।

 

Tags: ud tax

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

खामेनेई की मौत पर चुप्पी को लेकर राहुल गांधी ने उठाए केंद्र सरकार की विदेश नीति पर सवाल, बोलें- ईरान संकट और "लक्षित हत्या" पर चुप्पी तोड़ें खामेनेई की मौत पर चुप्पी को लेकर राहुल गांधी ने उठाए केंद्र सरकार की विदेश नीति पर सवाल, बोलें- ईरान संकट और "लक्षित हत्या" पर चुप्पी तोड़ें
विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने ईरानी नेता खामेनेई की हत्या को 'लक्षित हत्या' बताते हुए केंद्र सरकार से स्पष्ट...
ईरान ने सऊदी में अमेरिकी दूतावास पर किया ड्रोन अटैक, कहा-जमीन पर तैनात सैनिकों की जरूरत नहीं
होली की खुशियां मातम में बदली: श्रीगंगानगर मिलिट्री स्टेशन में सुबह व्यायाम और दौड़ लगाने के बाद दिल का दौरा पड़ने से सूबेदार की मौत
विश्व वन्यजीव दिवस: पीएम मोदी ने वन्यजीवों के संरक्षण की प्रतिबद्धता दोहराई, पृथ्वी की समृद्ध जैव विविधता की रक्षा के महत्व को किया रेखांकित
कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने की खामेनेई के प्रतिनिधि अब्दुल हकीम मजीद इलाही से मुलाकात, निधन पर जताया शोक
होटल मालिक की गोली मारकर हत्या : बदमाशों ने होटल में घुसकर की अंधाधुंध फायरिंग, शराब कारोबार की पुरानी रंजिश को है कारण
दिल्ली आते ही लौटी मुस्कान: जंग के बीच दुबई में फंसे 149 यात्रियों को लेकर दिल्ली पहुंची एयर इंडिया की पहली उड़ान