सीपीआईएम ने की प्रदेश में साम्प्रदायिक घटनाओं की निंदा, पीड़ितों से की मुलाकात

घटना का विरोध किया 

सीपीआईएम ने की प्रदेश में साम्प्रदायिक घटनाओं की निंदा, पीड़ितों से की मुलाकात
भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी ने प्रदेश में साम्प्रदायिक घटनाओं की निंदा की है।

जयपुर। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी ने प्रदेश में साम्प्रदायिक घटनाओं की निंदा की है। सीपीआई(एम) के प्रतिनिधिमंडल ने प्रतापनगर में पीड़ितों से मुलाकात कर असामाजिक तत्वों की गिरफ्तारी और संविधान और कानून का राज लागू करने की मांग की है। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के एक प्रतिनिधिमंडल ने जयपुर के प्रताप नगर में 21 सितम्बर को कुछ लोगों के हमलों का निशाना बने बोबस डेनियल और प्रतापनगर में ही स्थित हिंदुस्तान बाइबल इंस्टीट्यूट (HBI) जहां पर पास्टर्स और ईसाई चर्च नेताओं को प्रशिक्षित किया जाता है, दोनों स्थानों का दौरा किया और हमले के शिकार परिवारों और आस-पड़ोस के लोगों से मुलाकात कर घटना के बारे में जानकारी हासिल की।

प्रतिनिधि मंडल को प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार बोबस डेनियल के परिवार पर 21-सितम्बर को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के लोगों और उसके सहयोगियों ने उस समय हमला किया, जब वे प्रताप नगर में अपने घर में अपने मित्रों परिजनों के साथ प्रार्थना कर रहे थे। इसी तरह सीपीएम के एक प्रतिनिधिमंडल ने डूंगरपुर जिले में हमलों के शिकार परिवारों से मुलाकात करने के बाद जिला कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करते हुए घटना का विरोध किया और जिला कलेक्टर को ज्ञापन देकर इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो ऐसी व्यवस्था करने के लिए कहा।

 

Post Comment

Comment List

Latest News

रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर! जम्मूतवी-अजमेर गलताधाम पूजा एक्सप्रेस का समय बदला रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर! जम्मूतवी-अजमेर गलताधाम पूजा एक्सप्रेस का समय बदला
उत्तर पश्चिम रेलवे ने जम्मूतवी-अजमेर गलताधाम पूजा एक्सप्रेस के जालंधर कैंट स्टेशन पर परिचालन समय में मामूली संशोधन किया है।...
आजमगढ़ में अपराध से अर्जित संपत्ति पर कार्रवाई, गैंगस्टर के.सी. राय की 10 करोड़ की संपत्ति कुर्क
वरिष्ठ अध्यापक प्रतियोगी परीक्षा का पहला चरण शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न, 62.97 प्रतिशत अभ्यर्थी हुए शामिल
राम मंदिर और सुंदरकांड पाठ पर गरमाई सियासत: भाजपा ने आप पर लगाए गंभीर आरोप, हर्ष मल्होत्रा बोले-चुनावी लाभ के लिए हिंदुओं को साधने की कोशिश कर रहे हैं केजरीवाल
ऑपरेशन प्रहार अभियान : नशे के कारोबार पर पुलिस का शिंकजा, नशीले इंजेक्शन के साथ तस्कर गिरफ्तार
दुनिया में फिर मंडराया ऊर्जा आपूर्ति बाधित होने का खतरा : ईधनों की कीमतों में उछाल आने की चेतावनी, डेस्काल्जी ने कहा- खराब हो सकते है हालात
शेखावत का अशोक गहलोत पर तंज : विकास कार्यो को देखकर टूटेगा राजनीति का भ्रम, घोषणाएं करने में उनकी रही महारत