जयपुर से दुबई जाने वाली फ्लाइट में रोजाना देरी, यात्रियों ने किया हंगामा

फ्लाइट को दो बार रिशेड्यूल किया

जयपुर से दुबई जाने वाली फ्लाइट में रोजाना देरी, यात्रियों ने किया हंगामा
जयपुर एयरपोर्ट से दुबई जाने वाली स्पाइसजेट की फ्लाइट में लगातार देरी से यात्रियों की परेशानी बढ़ रही। सोमवार को फ्लाइट दो बार रिशेड्यूल होकर रात 10:45 बजे रवाना। देरी से नाराज यात्रियों ने एयरपोर्ट पर हंगामा किया। मंगलवार की फ्लाइट भी निर्धारित समय पर रवाना नहीं होगी और इसे शाम 8:15 बजे के लिए रिशेड्यूल किया।

जयपुर। जयपुर एयरपोर्ट से दुबई जाने वाली स्पाइसजेट की फ्लाइट में लगातार देरी से यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। निर्धारित समय पर उड़ान नहीं होने के चलते सोमवार शाम यात्रियों ने एयरपोर्ट पर हंगामा किया। स्पाइसजेट की यह फ्लाइट जयपुर से शाम 5:55 बजे दुबई के लिए रवाना होती है, लेकिन इन दिनों यह फ्लाइट रोजाना देरी से संचालित हो रही है।

सोमवार को भी फ्लाइट को दो बार रिशेड्यूल किया गया। पहले उड़ान का समय शाम 8 बजे किया गया, इसके बाद इसे रात 10 बजे के लिए रिशेड्यूल कर दिया गया। फ्लाइट के लगातार लेट होने से यात्री परेशान हो गए और उन्होंने एयरपोर्ट पर नाराजगी जताते हुए हंगामा किया।

आखिरकार, करीब रात 10:45 बजे फ्लाइट जयपुर से दुबई के लिए रवाना हुई। वहीं, मंगलवार को भी फ्लाइट के निर्धारित समय पर रवाना होने के आसार नहीं हैं। मंगलवार को उड़ान को शाम 8:15 बजे के लिए रिशेड्यूल किया गया है। लगातार हो रही देरी से यात्रियों में नाराजगी बढ़ रही है। 

Post Comment

Comment List

Latest News

निवेश और रोजगार सृजन को मिलेगा नया आयामः रीको द्वारा 8 नए औद्योगिक क्षेत्र आवंटन के लिए शीघ्र खोले जायेंगे निवेश और रोजगार सृजन को मिलेगा नया आयामः रीको द्वारा 8 नए औद्योगिक क्षेत्र आवंटन के लिए शीघ्र खोले जायेंगे
राजस्थान में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने के लिए रीको (RIICO) 8 नए औद्योगिक क्षेत्र विकसित कर उद्यमियों...
कांग्रेस का भाजपा पर हमला: केंद्र सरकार से किसान युवा समेत हर वर्ग त्रस्त, कुमारी सैलजा ने लगाया किसानों को फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य नहीं मिलने का आरोप
डोटासरा का आरोप- पार्षदों को वोट से रोक रही सरकार, जूली बोले- मुकाबला पुलिस से
बूंदी नगर परिषद में भाजपा के भरत शर्मा सभापति, बूंदी की आठ निकायों में भाजपा-कांग्रेस का मुकाबला बराबरी पर
ट्रंप ने ईरान को लेकर विकल्पों पर विचार किया, पूछा, 'पूरे देश को कब तबाह कर दूं?'
नशे के खिलाफ आवाज उठाने वालों को प्रताड़ित कर रही पंजाब सरकार : जग्गा ने वीडियो बनाया तो मिली धमकियां, कांग्रेस ने कहा- डिप्टी कमिश्नर कार्यालय के बाहर किया आत्महत्या का प्रयास
बारां में आप की शीतल राठौर बनी सभापति, कांग्रेस प्रत्याशी को 11 मतों से हराया