विधानसभा में दूसरे दिन भी गतिरोध : प्रश्नकाल से ही विपक्ष का हंगामा, कार्यवाही 2 बार स्थगित
आज भोजनावकाश नहीं होगा और सदन की कार्यवाही चलेगी
जयपुर। राजस्थान विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन भी पक्ष-विपक्ष के बीच गतिरोध बना रहा। प्रश्नकाल शुरू होते ही विपक्षी कांग्रेस विधायकों ने हंगामा शुरू कर दिया। नारेबाजी और शोर के कारण कुछ देर बाद अध्यक्ष वासुदेव देवनानी को कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित करनी पड़ी।
दोबारा शुरू होते ही शून्यकाल में विपक्ष ने फिर नारेबाजी शुरू कर दी। स्पीकर देवनानी ने विपक्ष के शोर शराबे के बीच कार्यवाही जारी रखी। इस दौरान निर्दलीय विधायक चंद्रभान सिंह ने बारिश से फसल बर्बादी और किसानों के नुकसान का मुद्दा उठाया। सादुलपुर विधायक मनोज न्यागली ने भी किसानों को मुआवजे की दरों का मुद्दा उठाया। कार्यवाही कर दौरान विपक्ष का हंगामा जारी रहा। हंगामे के चलते विधानसभा स्पीकर ने सदन की कार्यवाही 1 बजे तक स्थगित कर दी। साथ ही देवनानी ने कहा कि आज भोजनावकाश नहीं होगा और सदन की कार्यवाही चलेगी।

Comment List