गर्मी से राहत के लिए फैसला : आमेर महल के समय में बदलाव, अब सुबह 7 बजे से खुलेगा किला; हाथी सवारी के समय में भी बदलाव

पहले यह सुबह 8 बजे खुलता था

गर्मी से राहत के लिए फैसला : आमेर महल के समय में बदलाव, अब सुबह 7 बजे से खुलेगा किला; हाथी सवारी के समय में भी बदलाव

महल घूमने आने वाले पर्यटकों के लिए राहत भरी खबर है। बढ़ती गर्मी के बीच विजिटिंग टाइम बदल दिया गया है। अब महल सुबह 7 से रात 8 बजे तक खुला रहेगा। हाथी सवारी भी सुबह 7 से 10:30 बजे तक सीमित रहेगी। नया शेड्यूल 31 जुलाई तक लागू रहेगा, जिससे पर्यटकों और हाथियों दोनों को राहत मिलेगी।

जयपुर। आमेर महल से पर्यटकों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। बढ़ती गर्मी और नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत को ध्यान में रखते हुए महल प्रशासन ने विजिटिंग टाइम में अहम बदलाव किया है। अब आमेर महल पर्यटकों के अवलोकनार्थ सुबह 7 से रात 8बजे तक खुला रहेगा, जबकि पहले यह सुबह 8 बजे खुलता था।

महल अधीक्षक राकेश छोलक के अनुसार गर्मी में पर्यटकों की सुविधा और सहूलियत को देखते हुए ये निर्णय लिया गया है। वहीं, आमेर में संचालित हाथी सवारी का समय भी बदला गया है। अब पर्यटक सुबह 7 से 10:30 बजे तक ही हाथी सवारी कर सकेंगे, जिससे हाथियों और पर्यटकों दोनों को गर्मी से राहत मिलेगी। यह नया शेड्यूल 31 जुलाई तक लागू रहेगा।

Tags: decision

Post Comment

Comment List

Latest News

चांदी और सोना दोनों की कीमतों में भारी उछाल : चांदी ने बाजार में बढ़ाई हलचल, सोना 3,700 रुपए चढ़ा चांदी और सोना दोनों की कीमतों में भारी उछाल : चांदी ने बाजार में बढ़ाई हलचल, सोना 3,700 रुपए चढ़ा
सराफा बाजार में तेजी देखने को मिली, जहां चांदी और सोने दोनों की कीमतों में भारी उछाल दर्ज। खासतौर पर...
पीएम मोदी ने ओडिशावासियों को दी उत्कल दिवस की बधाई, सांस्कृतिक विरासत की सराहना की
आगराकैंट-असारवा स्पेशल रेलसेवा की संचालन अवधि में विस्तार, जानें समयसारणी
रूस ने मार गिराए यूक्रेन के 11 हजार से अधिक ड्रोन: यूरोपीय हिस्से को बना रहे थे निशाना, रक्षा प्रणाली में अपने क्षेत्र में किया नष्ट 
सकल जीएसटी संग्रह 2,00,000 करोड़ के पार, 8.8 प्रतिशत की बढ़ोतरी
अशोक गहलोत ने भाजपा सरकार पर लगाए आरोप, कहा- राजनीतिक बदले की भावना पड़ रही जनता की जान पर भारी
स्वच्छता गतिविधियों का सघन निरीक्षण अभियान : निरीक्षण के दौरान कमियों में होगा 3 दिवस में सुधार, मदन दिलावर ने मॉनिटरिंग के दिए निर्देश