मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मिला कुम्हार-कुमावत-प्रजापत समाज का प्रतिनिधिमंडल, ‘माटी राजस्थान री’ पुस्तक का विमोचन

वातावरण सामाजिक एकता और सांस्कृतिक गौरव से ओतप्रोत

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मिला कुम्हार-कुमावत-प्रजापत समाज का प्रतिनिधिमंडल, ‘माटी राजस्थान री’ पुस्तक का विमोचन

भजनलाल शर्मा से कुम्हार-कुमावत-प्रजापत समाज के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात। मुख्यमंत्री ने ‘माटी राजस्थान री’ पुस्तक का विमोचन। समाज ने माटी कला प्रोत्साहन योजनाओं पर आभार जताया।

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मुख्यमंत्री निवास पर कुम्हार-कुमावत-प्रजापत समाज के प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने राज्य सरकार द्वारा माटी कला को प्रोत्साहन देने के लिए बजट में की गई घोषणाओं तथा समाज हित में संचालित विभिन्न योजनाओं और प्रयासों के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री नेमाटी राजस्थान रीपुस्तक का विमोचन भी किया। कार्यक्रम के दौरान समाज के प्रतिनिधियों ने पारंपरिक माटी कला और हस्तशिल्प को संरक्षण एवं बढ़ावा देने की दिशा में सरकार द्वारा उठाए जा रहे कदमों की सराहना की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के सहयोग से माटी कला से जुड़े कारीगरों और परिवारों को नई पहचान और रोजगार के अवसर मिल रहे हैं।

 

कार्यक्रम में पशुपालन एवं डेयरी मंत्री जोरा राम कुमावत, माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष प्रहलाद राय टाक सहित बड़ी संख्या में समाज के पदाधिकारी एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का वातावरण सामाजिक एकता और सांस्कृतिक गौरव से ओतप्रोत रहा।

 

Read More प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के तहत 5024 नए आवासों को मिली मंजूरी, 80 शहरों की परियोजनाओं के लिए 125.60 करोड़ रुपये की सब्सिडी स्वीकृत

Post Comment

Comment List

Latest News

भीषण गर्मी से बढ़ा जल संकट, राजस्थान के 222 शहरों और 5000 गांवों में पेयजल किल्लत गहराई भीषण गर्मी से बढ़ा जल संकट, राजस्थान के 222 शहरों और 5000 गांवों में पेयजल किल्लत गहराई
प्रदेश में लगातार बढ़ते तापमान के साथ ही राजस्थान के शहरी और ग्रामीण इलाकों में पेयजल संकट गंभीर। राज्य के...
पेपर लीक मामला: कांग्रेस का केंद्र सरकार पर हमला, जयराम बोले-केंद्रीय शिक्षा मंत्री दे इस्तीफा
ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन का एक बैच गंभीर रूप से अमानक घोषित, प्रदेशभर में सतर्कता नोटिस जारी
बिजली संकट पर अखिलेश का राज्य सरकार पर निशाना: विधायक-सांसद बना रहे दिखावटी चिट्ठी का ‘कागजी कवच’, हमारे गठबंधन में ऐसे नेताओं के लिए कोई जगह नहीं
आमेर की शाही मेहमाननवाजी से अभिभूत हुए अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो, राजस्थानी संस्कृति और लोक नृत्यों से हुआ भव्य स्वागत
गंगा दशहरा पर विधानसभा में शुरू हुआ पौधारोपण अभियान, युवाओं और सामाजिक संगठनों से हरित अभियान से जुड़ने की अपील
पूर्व सीएम अशोक गहलोत का राज्य सरकार पर निशाना, कहा- नारी शक्ति योजना में भरतपुर ही सबसे ज्यादा पिछड़ा