महिला आरक्षण लागू करने की मांग तेज, पीसीसी में गोविंद सिंह डोटासरा के नेतृत्व में पोस्टकार्ड अभियान शुरू
पोस्टकार्ड पोस्ट किए गए
महिला आरक्षण तुरंत लागू करने की मांग को लेकर PCC मुख्यालय में पोस्टकार्ड अभियान की शुरुआत। PCC चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने अभियान का शुभारंभ। महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार से नारी शक्ति वंदन अधिनियम लागू करने की मांग।
जयपुर। महिला आरक्षण को तुरंत लागू करने की मांग को लेकर देशभर में चलाए जा रहे पोस्टकार्ड अभियान के तहत पीसीसी मुख्यालय में पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा के नेतृत्व में पोस्ट कार्ड अभियान का शुभारंभ किया गया और पोस्टकार्ड पोस्ट किए गए। इस दौरान महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं कांग्रेस पदाधिकारियों ने एक स्वर में महिला आरक्षण तुरंत लागू करो की मांग उठाई।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा पारित नारी शक्ति वंदन अधिनियम को तत्काल प्रभाव से लागू किया जाना चाहिए ताकि महिलाओं को राजनीतिक भागीदारी में उनका अधिकार और सम्मान मिल सके।
Read More आयुर्वेद वि.वि. द्वारा विश्व थायरॉइड दिवस पर मण्डोर गार्डन में जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन
Related Posts
Post Comment
Latest News
30 May 2026 13:26:41
पुलिस विभाग ने मादक पदार्थ तस्करी के मामले में बड़ी कार्रवाई कर हेड कांन्स्टेबल शंकरराम विश्नोई को राज्य सेवा से...

Comment List