आरजीएचएस सेवाएं सुचारू करने की मांग, कैशलेस इलाज बाधित होने से कर्मचारियों व पेंशनर्स ने जताई चिंता

चिकित्सा सेवाओं को जल्द सुचारू करने की मांग

आरजीएचएस सेवाएं सुचारू करने की मांग, कैशलेस इलाज बाधित होने से कर्मचारियों व पेंशनर्स ने जताई चिंता

कर्मचारी महासंघ के प्रतिनिधिमंडल ने प्रमुख शासन सचिव गायत्री राठौड़ से मिलकर आरजीएचएस के तहत चिकित्सा सेवाएं जल्द बहाल करने की मांग। बैठक में कैशलेस इलाज बाधित होने, लंबित भुगतान और मरीजों की समस्याओं पर चर्चा। सरकार ने जल्द समाधान का आश्वासन।

जयपुर। अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ (एकीकृत) के प्रदेश अध्यक्ष गजेंद्र सिंह राठौड़ ने प्रतिनिधिमंडल के साथ चिकित्सा विभाग की प्रमुख शासन सचिव गायत्री राठौड से मुलाकात कर आरजीएचएस के तहत चिकित्सा सेवाओं को जल्द सुचारू करने की मांग रखी।

 

बैठक में कर्मचारियों और पेंशनर्स को इलाज में रही समस्याओं, अस्पतालों में कैशलेस सुविधा बाधित होने और लंबित भुगतान जैसे मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। महासंघ पदाधिकारियों ने बताया कि आरजीएचएस के अंतर्गत उपचार में रुकावट से हजारों लाभार्थियों को परेशानी उठानी पड़ रही है। उन्होंने सरकार से शीघ्र समाधान और अस्पतालों के साथ समन्वय मजबूत करने की मांग की। प्रमुख शासन सचिव ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि विभाग इस विषय को गंभीरता से लेकर आवश्यक कदम उठा रहा है और जल्द ही चिकित्सा सुविधाएं पूर्व की भांति सुचारू कर दी जाएंगी। बैठक को सकारात्मक बताते हुए महासंघ ने उम्मीद जताई कि कर्मचारियों पेंशनर्स को शीघ्र राहत मिलेगी।

 

Read More रिजर्व पुलिस लाइन चांदपोल जयपुर में विशेष स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, 315 जवानों को दी सीपीआर और आधुनिक रेडियोलॉजी की जानकारी

Read More Weather Update : आंधी-बारिश का दौर थमने के साथ ही गर्मी फिर से बढ़ी, कल से और चढ़ेगा पारा

Read More खाड़ी देशों के लिए जयपुर की एयर कनेक्टिविटी मजबूत : अबू धाबी के लिए दूसरी फ्लाइट शुरू, प्रवासियों और व्यापारिक यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत

 

 

 

Post Comment

Comment List

Latest News

बंगाल डबल इंजन सरकार के नेतृत्व विकास की छुयेगा नयी ऊंचाइयां: भजनलाल बंगाल डबल इंजन सरकार के नेतृत्व विकास की छुयेगा नयी ऊंचाइयां: भजनलाल
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कोलकाता में शुभेंदु अधिकारी के शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत की। उन्होंने कहा कि...
NITI आयोग रिपोर्ट: देश में हर 10 में से 1 छात्र छोड़ रहा स्कूल, माध्यमिक शिक्षा पर बढ़ी चिंता
हाईकोर्ट सहित प्रदेश की सभी अधीनस्थ अदालतों में लोक अदालत का हुआ शुभारंभ: 7 लाख 77 हजार से अधिक मुकदमे होंगे तय
केजरीवाल का केंद्र पर हमला: पंजाब को निशाना बना रही सरकार, संजीव अरोड़ा पर ईडी की रेड को लेकर सरकार को घेरा
अमेरिकी राजनयिकों का दावा: प्रमुख ताकत बनकर उभरे मुजतबा खामेनेई, जंग की रणनीति और राजनयिक वार्ता दोनों का कर रहे नेतृत्व
कालानाड़ा फायरिंग कांड का ईनामी आरोपी गिरफ्तार, पुलिस रिमांड पर भेजा 
रूस-सऊदी अरब ने ईरान तथा अरब देशों के बीच संबंधों को सामान्य बनाने का किया समर्थन, होर्मुज में जहाजों का आवागमन किया जाए बहाल : लावरोव