संभाग-जिला निरस्त करने पर सियासत : कांग्रेस बांसवाड़ा में करेगी प्रदर्शन, गोविंद डोटासरा-जूली भी होंगे शामिल

गोविन्द डोटासरा और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली भी शामिल होंगे

संभाग-जिला निरस्त करने पर सियासत : कांग्रेस बांसवाड़ा में करेगी प्रदर्शन, गोविंद डोटासरा-जूली भी होंगे शामिल
भजनलाल सरकार के 9 नए जिले और 3 संभाग समाप्त करने के बाद सियासत तेज हो गई है। प्रदेश कांग्रेस ने सभी समाप्त जिला और संभागों पर प्रदर्शन शुरू कर दिया है

जयपुर। भजनलाल सरकार के 9 नए जिले और 3 संभाग समाप्त करने के बाद सियासत तेज हो गई है। प्रदेश कांग्रेस ने सभी समाप्त जिला और संभागों पर प्रदर्शन शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में 6 जनवरी को बांसवाड़ा जिला मुख्यालय पर बांसवाड़ा संभाग समाप्त करने के विरोध में प्रदर्शन होगा।

बांसवाड़ा जिला मुख्यालय पर आयोजित प्रदर्शन में पीसीसी चीफ गोविन्द डोटासरा और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली भी शामिल होंगे। स्थानीय कांग्रेस विधायक, सांसद, पूर्व सांसद-विधायक, पीसीसी पदाधिकारी और कांग्रेस कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन में शामिल होंगे। इससे पहले कांग्रेस ने सीकर संभाग पर विरोध प्रदर्शन किया था। अगली कड़ी में पाली संभाग पर प्रदर्शन होगा। इसके बाद समाप्त किए जिलों पर प्रदर्शन किया जाएगा।

Post Comment

Comment List

Latest News

राज्यपाल के मराठी भाषा निर्देश का गोविन्द डोटासरा ने किया विरोध, कहा- राजस्थानी भाषा को संवैधानिक मान्यता दिलाने में विफल रही सरकार राज्यपाल के मराठी भाषा निर्देश का गोविन्द डोटासरा ने किया विरोध, कहा- राजस्थानी भाषा को संवैधानिक मान्यता दिलाने में विफल रही सरकार
पीसीसी चीफ गोविंद डोटासरा ने राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े के विश्वविद्यालयों में मराठी भाषा लागू करने के निर्णय का विरोध किया।...
कुमारी सैलजा का दावा, सचमुच राहुल गांधी ने डर गई भाजपा सरकार, बोली- कार्यक्रम का स्थान बदलने से नहीं दबेगी छात्रों की आवाज़ 
वर्ल्ड कप फाइनल में आमने-सामने होंगे मेसी और यमल, 19 साल पुरानी तस्वीर बनी चर्चा का केंद्र
उमर अब्दुल्ला ने वांगचुक के अनशन पर उठाएं सवाल : केंद्र सरकार इस मुद्दे पर चिंतित नहीं, कहा- राजनीति में मानवता के लिए होना चाहिए स्थान
जोधपुर में दो दर्दनाक सड़क हादसे: इलाज के दौरान महिला और बाइक सवार की मौत, पुलिस जांच में जुटी
कीव पहुंचकर ब्रिटिश पीएम स्टार्मर का बड़ा ऐलान, बोले-यूक्रेन के लिए ब्रिटेन का समर्थन हर हाल में रहेगा अटूट
विदेश दौरों को लेकर राजभर का अखिलेश पर हमला: चुनाव के लिए विदेशी कंपनी की ली मदद, जातीय संघर्ष भड़काने का लगाया आरोप