एक साथ चुनाव कराने की तैयारी : विभाग ने 62 निकायों में नियुक्त किए प्रशासक, उपखंड अधिकारी करेंगे प्रशासनिक कार्य का संचालन

प्रशासनिक कार्यों का संचालन करेंगे

एक साथ चुनाव कराने की तैयारी : विभाग ने 62 निकायों में नियुक्त किए प्रशासक, उपखंड अधिकारी करेंगे प्रशासनिक कार्य का संचालन

कुमार पाल गौतम द्वारा जारी आदेश में उपखंड अधिकारियों को इन निकायों में प्रशासक नियुक्त किया गया है। प्रशासक अब निकाय बोर्ड के रूप में कार्य करेंगे और प्रशासनिक कार्यों का संचालन करेंगे।

जयपुर। स्वायत्त शासन विभाग ने 62 शहरी निकायों में प्रशासकों की नियुक्ति कर दी है। इन निकायों का कार्यकाल हाल ही में समाप्त हुआ था। आयुक्त स्थानीय निकाय कुमार पाल गौतम द्वारा जारी आदेश में उपखंड अधिकारियों को इन निकायों में प्रशासक नियुक्त किया गया है। प्रशासक अब निकाय बोर्ड के रूप में कार्य करेंगे और प्रशासनिक कार्यों का संचालन करेंगे।

पिछले वर्ष 49 शहरी निकायों का कार्यकाल भी समाप्त हो गया था, जिनमें प्रशासक नियुक्त किए गए थे। सरकार की मंशा "वन स्टेट, वन इलेक्शन" के तहत सभी शहरी निकायों के चुनाव एक साथ कराने की है, जिससे प्रशासनिक प्रक्रिया में सुधार और समय की बचत हो सके। यह कदम सरकार की निकाय चुनावों को सुव्यवस्थित करने की योजना का हिस्सा है। प्रशासक नियुक्त होने के बाद इन निकायों में विकास और नागरिक सुविधाओं से संबंधित कार्य प्रभावित नहीं होंगे। सरकार का उद्देश्य निकायों के कामकाज में निरंतरता बनाए रखना और सभी क्षेत्रों में चुनाव प्रक्रिया को सुचारू रूप से पूरा करना है।

Post Comment

Comment List

Latest News

सोना और चांदी की कीमतों में गिरावट, जानें क्या है भाव सोना और चांदी की कीमतों में गिरावट, जानें क्या है भाव
शुद्ध सोना 1600 रुपए फिसलकर 1,61,000 रुपए प्रति दस ग्राम। जेवराती सोना 2300 रुपए टूटकर 1,48,900 रुपए प्रति दस ग्राम।...
जयपुर में वन्यजीवों के लिए कूल इंतजाम, स्प्रिंकलर-कूलर से मिल रही राहत 
दिल्ली में क्वाड देशों की बैठक जारी, जयशंकर ने कहा-हिन्द प्रशांत क्षेत्र के मुद्दों के समाधान के लिए विश्वसनीय और पारदर्शी साझेदारी जरूरी
स्पा और मसाज सेंटरों पर सख्ती, पुलिस कमिश्नरेट ने जारी किए नए निर्देश
अलर्ट! उत्तर-पश्चिम, मध्य, पूर्वी राज्यों में भीषण गर्मी और लू की चेतावनी, आईएमडी ने दी लोगों को सावधानी बरतने की सलाह
बच्चों के सामने पिता की कुल्हाड़ी मार मारकर हत्या, खेत में भैंस घुसने पर विवाद
ट्रक से 62 लाख रुपए की शराब जब्त : छिपाने के लिए प्लास्टिक पाइपों के नीचे बना रखा था गुप्त कम्पार्टमेंट, चालक फरार