वित्त विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों और बजट घोषणाओं पर मंथन, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने की समीक्षा

प्रदेश के विकास कार्यों को गति मिल सके

वित्त विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों और बजट घोषणाओं पर मंथन, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने की समीक्षा

सचिवालय में वित्त विभाग की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित, अध्यक्षता उपमुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री दिया कुमारी ने की। बैठक में प्रदेश के विकास कार्यों और परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा। दिया कुमारी ने अधिकारियों को योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और बजट घोषणाओं पर विचार-विमर्श के निर्देश।

जयपुर। सचिवालय स्थित कार्यालय में वित्त विभाग के अधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश के समग्र विकास से जुड़े विभिन्न विकास कार्यों एवं परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक की अध्यक्षता उपमुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री दिया कुमारी ने की।

उन्होंने विभागीय कार्यों की विस्तार से समीक्षा करते हुए अधिकारियों को विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए। उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कहा कि फाइनेंस विभाग की रिव्यू मीटिंग में विभागीय कार्यों के साथ-साथ बजट घोषणाओं को लेकर भी विस्तृत चर्चा की गई। उन्होंने बताया कि बैठक में आगामी योजनाओं और भविष्य की कार्ययोजना को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया, ताकि प्रदेश के विकास कार्यों को गति मिल सके।

Post Comment

Comment List

Latest News

सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान, बोले- 30 दिन में शिकायतों का नहीं हुआ निपटारा, तो अधिकारी होंगे स्वतः निलंबित  सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान, बोले- 30 दिन में शिकायतों का नहीं हुआ निपटारा, तो अधिकारी होंगे स्वतः निलंबित 
बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सारण में ‘सहयोग शिविर’ का शुभारंभ करते हुए सख्त निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा...
विपक्ष भ्रम फैलाकर कर रहा नाटकबाजी, जनता के हित में काम कर रही सरकार : मदन राठौड़ 
पेट्रोल, डीजल एवं गैस संकट पर ARTIA का मंथन, ऊर्जा आत्मनिर्भरता हेतु वैकल्पिक ऊर्जा परियोजनाओं के त्वरित क्रियान्वयन की मांग
राजस्थान विधानसभा के 75वें वर्ष में होंगे चार बड़े आयोजन, लोकतंत्र के गौरव का बनेगा उत्सव
बांग्लादेश में खसरे का कहर : पांच और बच्चों की मौत, कुल मौतों का आंकड़ा 464 पहुंचा
लाल निशान में बंद हुआ बाजार: आईटी कंपनियों में लिवाली का रहा जोर, इन कंपनियों में दिखा ज़ोरदार एक्शन
वित्त विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों और बजट घोषणाओं पर मंथन, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने की समीक्षा