महिलाओं के समग्र विकास से ही समाज और राष्ट्र का विकास संभव : सक्रिय भागीदारी के बिना समग्र विकास की कल्पना नहीं की जा सकती, भजनलाल ने कहा- महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में निरन्तर कार्य कर रही सरकार

समृद्धि के नये आयाम स्थापित कर सकेगा

महिलाओं के समग्र विकास से ही समाज और राष्ट्र का विकास संभव : सक्रिय भागीदारी के बिना समग्र विकास की कल्पना नहीं की जा सकती, भजनलाल ने कहा- महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में निरन्तर कार्य कर रही सरकार

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की महिलाओं को बधाई। महिलाएं परिवार, समाज और राष्ट्र की मजबूती की आधारशिला। बिना महिलाओं की भागीदारी समग्र विकास संभव नहीं।

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर प्रदेश की सभी महिलाओं को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाएं परिवार, समाज और राष्ट्र को सशक्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। महिलाओं की सक्रिय भागीदारी के बिना समग्र विकास की कल्पना नहीं की जा सकती है। शर्मा ने कहा कि केन्द्र एवं राज्य सरकार महिलाओं के सर्वांगीण विकास और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में निरन्तर कार्य कर रही है।

मुख्यमंत्री ने महिलाओं का आह्वान करते हुए कहा कि लखपति दीदी, सोलर दीदी एवं बैंक सखी जैसी योजनाओं में सक्रिय भागीदारी निभाकर समाज और राष्ट्र को आगे बढ़ाने का कार्य करें, क्योंकि महिलाओं की सक्रिय भागीदारी से ही हमारा देश और प्रदेश विकास और समृद्धि के नये आयाम स्थापित कर सकेगा।

Post Comment

Comment List

Latest News

अखिलेश यादव ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर को अर्पित की श्रद्धांजलि : नोएडा की घटना के लिए राज्य सरकार को ठहराया जिम्मेदार, सत्ता परिर्वतन की मांग अखिलेश यादव ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर को अर्पित की श्रद्धांजलि : नोएडा की घटना के लिए राज्य सरकार को ठहराया जिम्मेदार, सत्ता परिर्वतन की मांग
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने बाबा साहब को नमन करते हुए नोएडा घटना पर सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने...
पति को पत्नी के प्रेमी ने दी जान से मारने की धमकी, कहा- तेरा काल हूं, जहां मिलेगा वहीं खत्म
अंबेडकर जयंती पर मायावती का नमन : गरीबों, वंचितों और शोषितों के अधिकारों की रक्षा में बीता जीवन, कहा- देश में करोड़ों लोगबेरोजगारी, जातिवाद और शोषण की समस्याओं से जूझ रहे
अमेरिकी-इजरायली हमले में ईरान को लगभग 270 अरब डॉलर का नुकसान : रिपोर्ट
बदमाश ने गर्भवती महिला के अलावा एक और महिला के साथ की थी छेड़छाड़, ग्वालियर टीम रवाना
आईपीएल-2026 : हैदराबाद ने रोका राजस्थान रॉयल्स का विजयी रथ, सनराइजर्स हैदराबाद 57 रन से जीती
उत्तराखंड पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी : एशिया के सबसे लंबे एलिवेटेड कॉरिडार का करेंगे लोकार्पण, डाट काली मंदिर में की पूजा