राज्य की परियोजनाओं में डिजिटल मैपिंग को मिलेगा बढ़ावा, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की समीक्षा बैठक
अधिकारियों को निर्देश दिए
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भास्कराचार्य राष्ट्रीय अंतरिक्ष अनुप्रयोग एवं भू-सूचना विज्ञान संस्थान (बाइसेग-एन) द्वारा विभागीय परियोजनाओं में तकनीक और GIS उपयोग बढ़ाने पर उच्च स्तरीय बैठक। आधुनिक तकनीक और डिजिटल मैपिंग से योजनाओं में पारदर्शिता, सटीकता और गति सुनिश्चित करने के निर्देश।
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मुख्यमंत्री निवास पर भास्कराचार्य राष्ट्रीय अंतरिक्ष अनुप्रयोग एवं भू-सूचना विज्ञान संस्थान (बाइसेग-एन) द्वारा विभिन्न विभागीय परियोजनाओं में तकनीक और डिजिटल मैपिंग के उपयोग को बढ़ावा देने के संबंध में उच्च स्तरीय बैठक ली।
बैठक में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि राज्य की विकास परियोजनाओं में आधुनिक तकनीक और भू-सूचना प्रणाली (GIS) का अधिकाधिक उपयोग किया जाए, ताकि योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता, सटीकता और गति सुनिश्चित हो सके। उन्होंने कहा कि डिजिटल मैपिंग के जरिए योजनाओं की मॉनिटरिंग और प्रभावी क्रियान्वयन में काफी सुधार लाया जा सकता है। इस अवसर पर मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास, बाइसेग-एन के महानिदेशक टीपी सिंह सहित राज्य सरकार के विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Comment List