महापौर की कुर्सी पर सीधी जंग : भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने, 25 सितंबर को होगा मतदान
150 पार्षद करेंगे महापौर का चुनाव
जयपुर। नगर निगम जयपुर में महापौर पद के लिए भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला होगा। भाजपा की ओर से सुनील कोठारी और कांग्रेस की ओर से सुनीता गुप्ता मावर प्रत्याशी होंगी। महापौर चुनाव के लिए 25 सितंबर को नगर निगम मुख्यालय स्थित सभा भवन में मतदान कराया जाएगा।
चुनाव को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। रिटर्निंग अधिकारी आशीष कुमार और सहायक रिटर्निंग अधिकारी युगांतर शर्मा ने तैयारियों का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मतदान प्रक्रिया को लेकर व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
नगर निगम जयपुर में कुल 150 पार्षद हैं। इनमें भाजपा के 78, कांग्रेस के 57 और 15 निर्दलीय पार्षद हैं। भाजपा को छह निर्दलीय पार्षदों का समर्थन प्राप्त होने की बात कही जा रही है। ऐसे में महापौर चुनाव को लेकर दोनों दलों में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं।

Comment List