14.50 लाख रुपए के मादक पदार्थ बरामद : दो तस्कर गिरफ्तार, जानें पूरा मामला 

तेज कार्रवाई का नतीजा 

14.50 लाख रुपए के मादक पदार्थ बरामद : दो तस्कर गिरफ्तार, जानें पूरा मामला 
जयपुर पुलिस आयुक्तालय की सीएसटी टीम ने नारायण विहार और सिन्धी कैम्प में कार्रवाई कर 14.5 लाख रुपए के मादक पदार्थ जब्त। पुलिस ने 52 ग्राम एमडीएमए और 124 ग्राम स्मैक बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार। कार्रवाई ड्रग तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता मानी जा रही।

जयपुर। पुलिस आयुक्तालय की सीएसटी (क्राइम एंड स्पेशल टास्क) टीम ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले ड्रग माफियाओं के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस थाना नारायण विहार और सिन्धी कैम्प में की गई संयुक्त कार्रवाई में कुल 14.50 लाख रुपए मूल्य के मादक पदार्थ बरामद किए गए हैं। इसमें 52.08 ग्राम एम.डी.एम.ए. (एमडीएमए, वाणिज्यिक मात्रा) करीब 08 लाख रुपए का और 124.05 ग्राम स्मैक करीब 06.50 लाख रुपए का शामिल है। साथ ही अवैध मादक पदार्थ बिक्री से प्राप्त 10,270 रुपए भी जब्त किए गए।पुलिस आयुक्त सचिन मित्तल के मार्गदर्शन और विशेष पुलिस आयुक्त (ऑपरेशन्स) श्री ओमप्रकाश के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई। सूचना के आधार पर टीम ने दो अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी की।

पहली कार्रवाई (नारायण विहार थाना क्षेत्र) :

मानसरोवर इलाके के श्री बालाजी विहार, गोल्यावास में मकान नंबर 136 के पहले तल पर एम.डी.एम.ए. रखे होने की सूचना मिली। टीम ने वहां पहुंचकर आरोपी मनोज विश्नोई (पुत्र गंगा बिशन विश्नोई, उम्र 27 वर्ष, मूल निवासी बीकानेर जिला, वर्तमान किरायेदार जयपुर) को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 52.08 ग्राम एम.डी.एम.ए. और 10,270 रुपए बरामद हुए।  एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।

दूसरी कार्रवाई (सिन्धी कैम्प थाना क्षेत्र) :

Read More विश्व जनसंख्या दिवस : राजस्थान देश का छठा सबसे अधिक आबादी वाला प्रदेश, भारत की कुल आबादी में 5.87 प्रतिशत हिस्सेदारी

सिन्धी कैम्प बस स्टैंड, प्लेटफॉर्म नंबर 2 के पास एक संदिग्ध आदमी के पास स्मैक होने की सूचना पर टीम ने कार्रवाई की। आरोपी कमलेश कुमार बराला उर्फ लाखन (पुत्र मोतीराम, उम्र 41 वर्ष, जाति जाट, निवासी बांसा कुशलपुरा, जयपुर ग्रामीण) को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 124.05 ग्राम स्मैक बरामद किया गया। ये दोनों गिरफ्तारियां ड्रग तस्करी के खिलाफ पुलिस की सतर्कता और तेज कार्रवाई का नतीजा हैं।

Read More लूट के 3 आरोपी गिरफ्तार : साथी की तलाश तेज, लूट की चांदी से बनी सिल्ली बरामद

Post Comment

Comment List

Latest News

राज्यपाल के मराठी भाषा निर्देश का गोविन्द डोटासरा ने किया विरोध, कहा- राजस्थानी भाषा को संवैधानिक मान्यता दिलाने में विफल रही सरकार राज्यपाल के मराठी भाषा निर्देश का गोविन्द डोटासरा ने किया विरोध, कहा- राजस्थानी भाषा को संवैधानिक मान्यता दिलाने में विफल रही सरकार
पीसीसी चीफ गोविंद डोटासरा ने राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े के विश्वविद्यालयों में मराठी भाषा लागू करने के निर्णय का विरोध किया।...
कुमारी सैलजा का दावा, सचमुच राहुल गांधी ने डर गई भाजपा सरकार, बोली- कार्यक्रम का स्थान बदलने से नहीं दबेगी छात्रों की आवाज़ 
वर्ल्ड कप फाइनल में आमने-सामने होंगे मेसी और यमल, 19 साल पुरानी तस्वीर बनी चर्चा का केंद्र
उमर अब्दुल्ला ने वांगचुक के अनशन पर उठाएं सवाल : केंद्र सरकार इस मुद्दे पर चिंतित नहीं, कहा- राजनीति में मानवता के लिए होना चाहिए स्थान
जोधपुर में दो दर्दनाक सड़क हादसे: इलाज के दौरान महिला और बाइक सवार की मौत, पुलिस जांच में जुटी
कीव पहुंचकर ब्रिटिश पीएम स्टार्मर का बड़ा ऐलान, बोले-यूक्रेन के लिए ब्रिटेन का समर्थन हर हाल में रहेगा अटूट
विदेश दौरों को लेकर राजभर का अखिलेश पर हमला: चुनाव के लिए विदेशी कंपनी की ली मदद, जातीय संघर्ष भड़काने का लगाया आरोप