मौसम में बदलाव की मार, जयपुर के अस्पतालों में उमड़ी मरीजों की भीड़

कई मरीज अपने परिजनों के साथ अस्पताल परिसर में बैठे दिखाई दिए

मौसम में बदलाव की मार, जयपुर के अस्पतालों में उमड़ी मरीजों की भीड़

मौसम परिवर्तन के साथ ही शहर के अस्पतालों में मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। बदलते मौसम के कारण सर्दी, जुकाम, बुखार और वायरल संक्रमण से पीड़ित लोग बड़ी संख्या में उपचार के लिए अस्पताल पहुंच रहे हैं।

जयपुर। मौसम परिवर्तन के साथ ही शहर के अस्पतालों में मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। बदलते मौसम के कारण सर्दी, जुकाम, बुखार और वायरल संक्रमण से पीड़ित लोग बड़ी संख्या में उपचार के लिए अस्पताल पहुंच रहे हैं। शहर के कांवटिया अस्पताल की ओपीडी में सुबह से ही मरीजों की भीड़ दिखाई दी, जहां लोग अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए। कई मरीज अपने परिजनों के साथ अस्पताल परिसर में बैठे दिखाई दिए। इसी तरह सवाई मान सिंह अस्पताल की ओपीडी में भी मरीजों की भारी भीड़ देखने को मिली।

पर्ची काउंटर से लेकर डॉक्टरों के कक्ष तक मरीजों की लंबी कतारें लगी रहीं। अस्पताल में जांच और उपचार के लिए आए लोगों के कारण पूरे परिसर में काफी भीड़ रही। गणगोरी अस्पताल में भी ओपीडी के बाहर मरीजों की लंबी लाइन लगी रही। डॉक्टरों का कहना है कि मौसम में बदलाव के कारण वायरल और मौसमी बीमारियों के मरीज बढ़ रहे हैं, इसलिए लोगों को खान-पान और सेहत का विशेष ध्यान रखना चाहिए।

Post Comment

Comment List

Latest News

ईरान की चेतावनी : अमेरिका ने अगर बंदरगाहों की नौसैनिक नाकेबंदी जारी रखी, तो वह फिर बंद कर देगा होर्मुज ईरान की चेतावनी : अमेरिका ने अगर बंदरगाहों की नौसैनिक नाकेबंदी जारी रखी, तो वह फिर बंद कर देगा होर्मुज
बंदरगाहों की नौसैनिक नाकेबंदी जारी रही तो होर्मुज जलडमरूमध्य फिर बंद किया जाएगा। संसद अध्यक्ष गालिबाफ ने स्पष्ट किया कि...
अंतरराष्ट्रीय बाजार की तेजी का असर : फिर नई ऊंचाई पर पहुंचे सोना और चांदी, जानें क्या है भाव
कोलकाता दौरे पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा : प्रवासी राजस्थानियों से किया संवाद, कहा- समर्पण और योगदान राज्य के नवनिर्माण में अहम  
महिला आरक्षण बिल पर उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी का विपक्ष पर हमला : कहा- देश और महिलाएं कभी नहीं करेगी माफ
आयकर विभाग की कार्रवाई : तृणमूल विधायक के ठिकानों पर मारा छापा, केंद्रीय बल तैनात
मदन राठौड़ का कांग्रेस पर हमला : विधेयकों को पारित होने से रोककर अपना विकास विरोधी चेहरा किया उजागर, कहा- समर्थन नहीं कर महिलाओं के साथ किया विश्वासघात
एटीएस की कार्रवाई : फर्जी बायोमेट्रिक्स से आधार कार्ड बनाने वाले गिरोह का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, हाईटेक उपकरण बरामद