कम दबाव का क्षेत्र बनने से भरतपुर, कोटा, जयपुर संभाग में चलेगा हल्का बारिश का दौर

बीसलपुर बांध का गेज 314.00 से बढ़कर 314.2 आरएल मीटर दर्ज

कम दबाव का क्षेत्र बनने से भरतपुर, कोटा, जयपुर संभाग में चलेगा हल्का बारिश का दौर
बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र के प्रभाव से भरतपुर, कोटा और जयपुर संभाग में अगले 4-5 दिन हल्की से मध्यम बारिश की संभावना। 19-21 अगस्त को कोटा-भरतपुर संभाग में बारिश तेज हो सकती है। जयपुर में तापमान 33.5 डिग्री।

जयपुर। कम दबाव का क्षेत्र उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी, उड़ीसा, पश्चिमी बंगाल तट के आस-पास बनने और उत्तर-पश्चिमी दिशा में बढ़ने से भरतपुर, कोटा, जयपुर संभाग के कुछ भागों में आगामी 4-5 दिन तक हल्की मध्यम बारिश का दौर चलने की संभावना हैं। मौसम विभाग का मानना है कि कोटा,भरतपुर संभाग के कुछ भागों में 19-21 अगस्त के दौरान बारिश की गतिविधियों में पुन: बढ़ोतरी होने और कहीं-कहीं मध्यम से तेज बारिश होने की संभावना हैं। राज्य के चित्तौड़गढ़, माउण्ट आबू, संगरिया और डूंगरपुर में रविवार को हल्की बारिश का दौर चला। हालांकि, राज्य के अनेक हिस्सों में कहीं कम और कहीं तेज बारिश होने से मौसम बेहद खुशनूमा बना हुआ है। राजधानी जयपुर में दिन का तापमान 33.5 और रात का तापमान 26.8 डिग्री दर्ज हुआ। गुलाबी नगरी में रविवार को बादलों की चादर तनी रही। हालांकि, उमस ने लोगों को खासा परेशान किया। बीसलपुर बांध का गेज शनिवार को 314.00 आरएल मीटर से बढ़कर रविवार को 314.20 आरएल मीटर दर्ज किया गया।

आगे कैसा रहेगा मौसम ?

कम दबाव का प्रभाव भरतपुर, कोटा, जयपुर संभाग में ही रहेगा जबकि पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर, बीकानेर संभाग के अधिकांश भागों में आगामी 4-5 दिन कमजोर मानसून परिस्थितियों के रहने की संभावना हैं। हालांकि, 19 से 21 अगस्त के दौरान हल्की मध्यम बारिश होने की संभावना हैं। 

Post Comment

Comment List

Latest News

केन्द्र सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को बनाया पंगु : व्यवस्थित तरीके से किया खोखला, खड़गे बोले- भारत के युवाओं की एक पूरी पीढ़ी का भविष्य लापरवाही से किया बर्बाद केन्द्र सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को बनाया पंगु : व्यवस्थित तरीके से किया खोखला, खड़गे बोले- भारत के युवाओं की एक पूरी पीढ़ी का भविष्य लापरवाही से किया बर्बाद
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने केंद्र सरकार पर शिक्षा व्यवस्था को खोखला करने का आरोप लगाया। एक्स पर उन्होंने कहा...
कांग्रेस ने जारी किया 'जन घोषणा पत्र' : भ्रष्टाचार मुक्त और पारदर्शी नगर निगम का वायदा, नागरिक सुविधाओं को दी प्रमुखता
शिक्षक भावी पीढ़ी के मार्गदर्शक : अपने ज्ञान से विद्यार्थियों के व्यक्तित्व का करते हे निर्माण, देवनानी ने कहा- बदलते समय में शिक्षकों की भूमिका अधिक महत्वपूर्ण
सुधांशु त्रिवेदी का आरोप : महिला सशक्तिकरण और छात्रों के मुद्दे पर दिखावे की राजनीति करता है 'इंडिया गठबंधन', विद्यार्थियों के हितों को लेकर कांग्रेस के दावों की असलियत उजागर
तेज बारिश के चलते एयरपोर्ट पर 2 फ्लाइट्स की लैंडिंग अटकी, 20 मिनट से ज्यादा होल्ड के बाद सुरक्षित उतरी
शेखावाटी की ऐतिहासिक हवेलियों को मिली वैश्विक पहचान, दीया कुमारी ने कहा- ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण के लिए निरंतर प्रयासरत
बोलीविया में सैन्य अड्डे पर भीषण विस्फोट : इमारतों के टूटे शीशें, 10 लोगों की मौत