ई-रिक्शा बैटरी चोरी का खुलासा : पुलिस ने शातिर आरोपी को किया गिरफ्तार, आरोपी के कब्जे से 7 बैटरियां बरामद

अन्य वारदातों के संबंध में पूछताछ जारी

ई-रिक्शा बैटरी चोरी का खुलासा : पुलिस ने शातिर आरोपी को किया गिरफ्तार, आरोपी के कब्जे से 7 बैटरियां बरामद
ई-रिक्शा की बैटरियां चोरी करने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी आरोपी फरमान खान उर्फ गुड्डू गिरफ्तार। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई 7 बैटरियां भी बरामद।पुलिस आरोपी से अन्य वारदातों के संबंध में पूछताछ कर रही।

जयपुर। झोटवाड़ा इलाके में ई-रिक्शा की बैटरियां चोरी करने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी आरोपी फरमान खान उर्फ गुड्डू (31) बदायूं, उत्तर प्रदेश हाल निवासी झोटवाड़ा को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई 7 बैटरियां भी बरामद की हैं।पुलिस आरोपी से अन्य वारदातों के संबंध में पूछताछ कर रही है। पुलिस उपायुक्त जयपुर पश्चिम प्रशांत किरण ने बताया कि 9 मई को परिवादी नितिन शर्मा निवासी अशोक नगर मोड़, निवाड़ू रोड झोटवाड़ा ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी।

उसने बताया कि उसके प्लॉट में स्थित गोदाम को एक कंपनी को किराये पर दिया गया है, जहां इलेक्ट्रिक वाहनों की पार्किंग की जाती है। 8 मई की रात अज्ञात बदमाश गोदाम का ताला तोड़कर अंदर खड़े ई-रिक्शा की बैटरियां चोरी कर ले गए। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पहले भी विभिन्न थानों में चोरी, एनडीपीएस एक्ट और आर्म्स एक्ट के कई मामले दर्ज हैं। फिलहाल आरोपी को न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

निर्जला एकादशी पर गणेश मंदिर में सजी फलों की झांकी, विशेष भोग और दर्शन के लिए उमड़ी भक्तों की भीड़ निर्जला एकादशी पर गणेश मंदिर में सजी फलों की झांकी, विशेष भोग और दर्शन के लिए उमड़ी भक्तों की भीड़
चांदपोल परकोटा स्थित गणेश मंदिर में निर्जला एकादशी पर विशेष धार्मिक आयोजन। महंत पंडित अमित शर्मा के सानिध्य में भगवान...
महिला आरक्षण को जानबूझकर टाल रही केन्द्र सरकार : परिसीमन से जोड़कर वास्तविक उद्देश्य से भटका रही सरकार, जयराम ने लगाया टालमटोल करने का आरोप
केन्या में प्रदर्शन के दौरान आगजनी : पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले, सड़कों पर उठी आग की लपटें
रेगिस्तान से हरियाली तक : बदल रही राजस्थान पर्यटन की तस्वीर, जनवरी-मार्च 2026 में अरावली, दक्षिणी राजस्थान और हाड़ौती में पहुंचे 93.85 लाख पर्यटक
राजस्थान पुलिस में तकनीकी संवर्ग का हुआ पुनर्गठन, 403 उच्च पदों की वृद्धि
नाकामियों को छिपाने के लिए छात्रों की आवाज दबा रही सरकार : छात्रों को दहशतगर्द बताने वाले धर्मेंद्र प्रधान मांगे माफी, राहुल बोले- इस्तीफा दे शिक्षा मंत्री
ESG के जरिए उद्योगों को मिलेगी नई दिशा, CII राजस्थान ने लॉन्च किया पहला ESG क्लस्टर