एक स्कूल में एक विषय के 2 शिक्षक : किसी जगह एक भी नहीं, आदेश जारी कर भूला शिक्षा विभाग

नए स्थानों पर कार्यभार ग्रहण कर लिया

एक स्कूल में एक विषय के 2 शिक्षक : किसी जगह एक भी नहीं, आदेश जारी कर भूला शिक्षा विभाग

शिक्षा विभाग के स्थानांतरण आदेशों में गड़बड़ी से स्कूलों में अजीब स्थिति बन गई है। कहीं एक ही विषय के दो-दो व्याख्याता हैं, तो कई स्कूलों में एक भी नहीं। एसआईआर ड्यूटी में लगे शिक्षकों की कार्यमुक्ति पर रोक के कारण यह समस्या बढ़ी। बोर्ड परीक्षाओं के बीच व्याख्याताओं की कमी से पढ़ाई प्रभावित।

जयपुर। शिक्षा विभाग के एक आदेश के कारण एक विषय के दो-दो व्याख्याता स्कूलों में लगे हुए हैं, जबकि अनेक स्कूल ऐसे भी हैं, जहां पर विषय का एक भी व्याख्याता नहीं हैं। शिक्षा विभाग ने व्याख्याताओं के स्थानांतरण किए थे, लेकिन इनमें से कई व्याख्याता उस समय निर्वाचन विभाग के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य (एसआइआर) में लगे हुए थे। एसआईआर में लगे व्याख्याताओं के तबादले करने पर निर्वाचन विभाग के कड़ी आपत्ति जताने पर शिक्षा विभाग ने एसआईआर में लगे कार्मिकों के कार्यमुक्त होने और नए स्थान पर कार्यग्रहण करने पर रोक लगा दी। लेकिन, अनेक शिक्षकों ने तबादला होने के साथ ही नए स्थानों पर कार्यभार ग्रहण कर लिया, जबकि कई शिक्षक रिलीव नहीं हो पाए। इस कारण एक विद्यालय में एक विषय के दो-दो व्याख्याता और कई जगह एक भी व्याख्याता नहीं रहा।

शिक्षा विभाग की ओर से अब तक उन व्याख्याताओं के लिए कार्यमुक्ति के आदेश जारी नहींकिए गए हैं, जो एसआईआर में लगे हुए थे। कुछ व्याख्याताओं ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि बिना अवकाश के निर्वाचन से जुड़ा अतिरिक्त दायित्व निभाया, लेकिन इसके बाद भी उन्हें अपने स्थानांतरण आदेशों के अनुसार कार्यमुक्ति नहीं मिल पा रही हैं।

बोर्ड की परीक्षाएं, लेकिन स्कूलों में व्याख्याता नहीं

कर्मचारी नेताओं ने बताया कि अभी बोर्ड और अन्य परीक्षाएं संचालित हो रही हैं। इसके बावजूद शिक्षा विभाग आदेश जारी कर कार्यमुक्ति करने के आदेश जारी करना ही भूल गया है। इससे ना सिर्फ परीक्षाएं प्रभावित हो रहीं हैं, बल्कि शिक्षकों में आक्रोश भी बढ़ रहा है।

Read More जासूसी केस में खुलासा : पाकिस्तानी हैंडलर्स को भेजता था सेना की गोपनीय जानकारी, आरोपी राजस्थान इंटेलिजेंस की रिमांड पर

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

कृषि नीतियों के कारण किसान, व्यापारी और मजदूर परेशान : सैलजा ने सरकार पर लगाया छोटे व्यापारी और आढ़ती के कमजोर होने का आरोप, कहा- किसानों पर बढ़ाया जा रहा नियमों का बोझ कृषि नीतियों के कारण किसान, व्यापारी और मजदूर परेशान : सैलजा ने सरकार पर लगाया छोटे व्यापारी और आढ़ती के कमजोर होने का आरोप, कहा- किसानों पर बढ़ाया जा रहा नियमों का बोझ
चंडीगढ़ में पूर्व मंत्री कुमारी सैलजा ने घरौंडा अनाज मंडी का दौरा कर किसानों, आढ़तियों और व्यापारियों की समस्याएं सुनीं।...
सड़क पर टूटे पेड़ से टकराई कार : पलटने से 2 लोगों की मौके पर ही मौत, अन्य 3 लोग घायल
3डी प्रिंटिंग तकनीक से जटिल हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी : सामान्य सर्जरी से कहीं अधिक चुनौतीपूर्ण था केस, अपनी जगह से खिसक गया था कृत्रिम कप
जयपुर सर्राफा बाजार में कोई उतार चढ़ाव नहीं : सोना और चांदी की कीमतें यथावत, जानें क्या है भाव
कांग्रेस ने ग्रेट निकोबार परियोजना को लेकर केंद्र सरकार को घेरा : जमीनी स्तर की आवाजों की अनदेखी करने का लगाया आरोप, जयराम ने कहा- आदिवासी सुमदायों पर पड़ सकता है बुरा असर
वाहन चोरों का तांडव : अस्पताल से बस स्टैंड तक चोरी ही चोरी, शहर में दहशत
रिपोर्ट में खुलासा : ईरान युद्ध में अब तक 365 अमेरिकी जवान घायल, 13 सैनिकों की मौत