सट्टा खेलते आठ सटोरिए गिरफ्तार : 27 हजार रुपए बरामद, जानें पूरा मामला

आमजन से अवैध सट्टेबाजी और ऑनलाइन जुए की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील

सट्टा खेलते आठ सटोरिए गिरफ्तार : 27 हजार रुपए बरामद, जानें पूरा मामला
सीएसटी आयुक्तालय और आदर्श नगर थाना पुलिस ने घाटगेट बस स्टैंड क्षेत्र से 8 सटोरियों को गिरफ्तार और उनके कब्जे से 27 हजार रुपए जुआ राशि बरामद। मुख्य आरोपी मुदस्सिर के नेतृत्व में अवैध सट्टेबाजी का संचालन किया जा रहा था।

जयपुर। सी.एस.टी. आयुक्तालय और आदर्श नगर थाना पुलिस ने अवैध सट्टेबाजी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए घाटगेट बस स्टैंड क्षेत्र से 8 सटोरियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 27 हजार रुपए की जुआ राशि बरामद की है।

पुलिस ने बताया कि घाटगेट बस स्टैंड के पास थड़ियों के पीछे खाली स्थान पर दबिश के दौरान कार्रवाई में मुख्य आरोपी मुदस्सिर पुत्र आसिफ अली सहित मोहम्मद शकील, मनोज जावट, शादाब अहमद, अशोक चावला, अब्दुल गफूर, लियाकत अली और सलीम को गिरफ्तार किया गया। आरोप है कि मुदस्सिर आम लोगों को सट्टा खिलाने का काम करता था। इस संबंध में आदर्श नगर थाने में प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर सट्टेबाजी नेटवर्क की जांच कर रही है। पुलिस ने आमजन से अवैध सट्टेबाजी और ऑनलाइन जुए की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

डीएलसी दरों में प्रस्तावित 40% बढ़ोतरी पर क्रेडाई का विरोध, कहा- रियल एस्टेट और आमजन दोनों होंगे प्रभावित डीएलसी दरों में प्रस्तावित 40% बढ़ोतरी पर क्रेडाई का विरोध, कहा- रियल एस्टेट और आमजन दोनों होंगे प्रभावित
क्रेडाई राजस्थान ने डीएलसी दरों में प्रस्तावित 40 प्रतिशत तक वृद्धि का विरोध करते हुए रियल एस्टेट, आमजन और राज्य...
प्रधानमंत्री मोदी की ऐतिहासिक न्यूजीलैंड यात्रा: ऑकलैंड में भारतीय समुदाय और द्विपक्षीय संबंधों पर रहेगा फोकस, पीएम लक्सन के साथ करेंगे द्विपक्षीय वार्ता
E20 पेट्रोल सस्ता क्यों नहीं? केंद्र ने बताया- तेल आयात घटाना और किसानों को फायदा
ब्लॉक कार्य स्थगित होने से जैसलमेर-जयपुर रेलसेवा रीस्टोर, रेलवे ने जारी किए निर्देश
एथनॉल मिश्रण नीति के खिलाफ युवा कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, सरकार पर उपभोक्ताओं को गुमराह करने का आरोप
योगी का अखिलेश पर हमला: सपा सरकार में "जय श्रीराम" का नारा लगाने वालों को भेजा जाता था जेल, 17 परियोजनाओं का किया लोकार्पण 
साइबर अपराधियों के खिलाफ जयपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 215 मोबाइल बरामद और पांच आरोपी गिरफ्तार