राजस्थान में 3 राज्यसभा सीटों पर चुनाव, निर्वाचन आयोग की जांच में तीनों नामांकन सही मिले
राज्यसभा निवार्चन के लिए नाम वापसी की अंतिम तिथि 11 जून
राजस्थान की तीन राज्यसभा सीटों के लिए भरे गए सभी 9 नामांकन पत्रों की विधानसभा में जांच की और सभी सही पाए। रिटर्निंग ऑफिसर भारत भूषण शर्मा ने कांग्रेस, भाजपा और निर्दलीय प्रत्याशियों के नामांकन पत्रों की जांच की। नाम वापसी की अंतिम तिथि 11 जून।
जयपुर। राजस्थान से राज्यसभा की तीन सीटों के लिए होने वाले विद्ववार्षिक निर्वाचन के लिए प्रत्याशियों द्वारा भरे गये सभी 9 नामांकन पत्रों की विधानसभा में जांच की गई, जिसमें सभी नामांकन पत्र सही पाए गए।
रिटर्निंग ऑफिसर भारत भूषण शर्मा ने बताया कि कांग्रेस के नीरज डांगी ने तीन तथा भाजपा के अलका सिंह ने दो और सतीश पूनिया के चार नामांकन पत्रों की जांच अभ्यार्थियों, प्रस्थापकों और निर्वाचन अभिकर्ताओं के समक्ष बारीकी से की गई। नामांकन पत्रों की जांच पर्यवेक्षक एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवीन महाजन की मौजूदगी में रिटर्निंग ऑफिसर भारत भूषण शर्मा ने की। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार नामांकन पत्रों की जांच की वीडियोग्राफी भी की गई। राज्यसभा निवार्चन के लिए नाम वापसी की अंतिम तिथि 11 जून है।
Related Posts
Post Comment
Latest News
09 Jun 2026 18:05:19
बिहार सरकार ने राज्य में औद्योगिक विकास और निवेश बढ़ाने के लिए स्वीकृति प्रक्रिया को सरल और पारदर्शी बनाया है।...

Comment List