प्रदेश की 162 निकायों में थमा चुनावी शोर, मतदान कल

48 घंटे का साइलेंस पीरियड लागू

प्रदेश की 162 निकायों में थमा चुनावी शोर, मतदान कल
राजस्थान के नगरीय निकाय चुनाव के पहले चरण का प्रचार सोमवार शाम 6 बजे थम गया। इसके साथ ही रैली, सभा, रोड शो, जुलूस और लाउडस्पीकर से प्रचार पर रोक लग गई।

जयपुर। राजस्थान के नगरीय निकाय चुनाव के पहले चरण का प्रचार सोमवार शाम 6 बजे थम गया। इसके साथ ही रैली, सभा, रोड शो, जुलूस और लाउडस्पीकर से प्रचार पर रोक लग गई। अब प्रत्याशी केवल डोर टू डोर संपर्क कर मतदाताओं से वोट की अपील कर सकेंगे। मतदान से पहले 48 घंटे का साइलेंस पीरियड लागू रहेगा। कार्यक्रम के अनुसार 9 सितंबर को पहले चरण में 162 नगरीय निकायों में मतदान होगा। इनमें 4 नगर निगम, 24 नगर परिषद और 134 नगर पालिकाएं शामिल हैं। मतदान की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और पोलिंग पार्टियां मंगलवार को मतदान केन्द्रों के लिए रवाना होंगी।

बाहरी नेताओं की मौजूदगी पर रोक :

चुनाव आयोग के निर्देशों के अनुसार मतदान क्षेत्र के बाहर से प्रचार के लिए आए राजनीतिक नेता और कार्यकर्ता अब संबंधित क्षेत्र में नहीं रह सकेंगे। प्रशासन और पुलिस उनकी आवाजाही पर निगरानी रखेगी।

निगरानी बढ़ी : साइलेंस पीरियड में नकदी, शराब, उपहार या अन्य माध्यमों से मतदाताओं को प्रभावित करने की कोशिशों पर भी निगरानी रहेगी। मतदान केन्द्रों के आसपास प्रचार अथवा मतदाताओं को प्रभावित करने वाली गतिविधियां प्रतिबंधित रहेंगी। मतदान के दिन संबंधित निकायों में सरकारी कार्यालयों और स्कूलों में सार्वजनिक अवकाश रहेगा।

Read More अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए बड़ा बदलाव, अब बोर्डिंग पास पर नहीं लगेगी इमीग्रेशन मुहर; पासपोर्ट पर स्टांपिंग रहेगी जारी

134 नगर पालिकाओं में मतदान :

Read More सरकारी चिकित्सा संस्थानों में शक्ति दिवस आयोजित : बच्चों, किशोरियों और महिलाओं की एनीमिया स्क्रीनिंग, हीमोग्लोबिन जांच और उपचार पर जोर

केकड़ी, पीसांगन, सरवाड़, नसीराबाद, सावर, तांतोटी, जायल, मूंडवा, बासनी, कुचेरा, निवाई, पीपलू, देवली, उनियारा, दूनी, विजयनगर, मसूदा, बीगोद, पावटा प्रागपुरा, विराटनगर, नारायणपुर, बानसूर, सूरतगढ़, श्रीविजयनगर, रायसिंहनगर, अनूपगढ़, घड़साना, नोहर, भादरा, संगरिया, टिब्बी, रावतसर, राजगढ़, रतननगर, छापर, भुसावर, रूपवास, राजाखेड़ा, मनियां, सैपऊ, बौंली, खंडार, बगरू, चाकसू, जोबनेर, किशनगढ़ रेनवाल, फुलेरा, सांभर, बस्सी, दूदू, जमवारामगढ़, कालाडेरा, कानोता, खेजरोली, मनोहरपुर, नारायणा, फागी, वाटिका, रामगढ़, नौगांव, मालाखेड़ा, बहादुरपुर शामिल हैं। साथ ही लक्ष्मणगढ़, खाटूश्यामजी, दांता, नीमकाथाना, श्रीमाधोपुर, खंडेला, रींगस, अजीतगढ़, पलसाना, पिलानी, चिड़ावा, मंड्रेला, विद्याविहार, सिंघाना, बुहाना, मंडावा, बिसाऊ, मलसीसर, आहोर, सायला, सोजत सिटी, सोजत रोड, रानीखुर्द, मारवाड़ जंक्शन, शिवगंज, आबूरोड, मंडार, रामगंजमंडी, सुकेत, सांगोद, इटावा, सुल्तानपुर, अंता, सीसवाली, देई, केशवरायपाटन, झालरापाटन, भवानीमंडी, डग, भींडर, वल्लभनगर, फतेहनगर सनवाड़, बेगूं, रावतभाटा, नाथद्वारा, आमेट, अरनॉद, खाजूवाला, नोखा, देशनोक, लूणकरणसर, श्रीडूंगरगढ़, नापासर, बालेसर सत्ता, भोपालगढ़, बिलाड़ा, मथानिया, तिवरी, पीपाड़ सिटी, जसोल, गुड़ामालानी, समदड़ी, कामां, पहाड़ी, सीकरी, बांदीकुई, बसवा, मंडावर, महुवा, सिकराय, भांडारेज, सपोटरा और मंडरायल नगर पालिका शामिल हैं। 

Read More राजस्थान में सिगवर्क का 630 करोड़ का निवेश, भिवाड़ी बनेगा वैश्विक रणनीतिक हब

Post Comment

Comment List

Latest News

अतिक्रमण हटाकर 16 नवंबर तक पेश करें पालना रिपोर्ट : हाईकोर्ट अतिक्रमण हटाकर 16 नवंबर तक पेश करें पालना रिपोर्ट : हाईकोर्ट
राजस्थान हाईकोर्ट ने प्रताप नगर सेक्टर-5 के पास सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के निर्देश। अदालत ने नगर निगम और...
ईरान ने रूस के सामने नए परमाणु बिजली संयंत्र बनाने की इच्छा जताई, रोसाटॉम प्रमुख ने दी जानकारी
AIIMS की पॉपुलेशन क्लॉक भारत की लाइव आबादी नहीं गिनती, डेमोग्राफिक आंकड़ों से हर सेकंड बदलता है अनुमानित आंकड़ा
दलीप ट्रॉफी : इशान किशन तिहरे शतक से चूके, पूर्व ने बनाया रनों का पहाड़
नगर निगम चुनाव : प्रदेशाध्यक्ष ने घर-घर जनसंपर्क किया, झोटवाड़ा में रोड शो
स्कूल संचालक ने सातवीं मंजिल से कूदकर दी जान, जेब से मिले आधार कार्ड से हुई पहचान
आरसीए चुनाव का बज गया बिगुल, 29 सितम्बर को होगा नई कार्यकारिणी का फैसला