भारत में सत्ता परिवर्तन का एकमात्र रास्ता चुनाव, राहुल गांधी कर रहे नकारात्मक प्रचार : प्रह्लाद जोशी

वर्ष 1949 में वृहद राजस्थान का उद्घाटन पटेल ने किया था

भारत में सत्ता परिवर्तन का एकमात्र रास्ता चुनाव, राहुल गांधी कर रहे नकारात्मक प्रचार : प्रह्लाद जोशी
केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में कांग्रेस और राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ की मौजूदगी में उन्होंने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल का राजस्थान से गहरा नाता रहा है। वर्ष 1949 में वृहद राजस्थान का उद्घाटन पटेल ने किया था।

जयपुर। केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में कांग्रेस और राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ की मौजूदगी में उन्होंने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल का राजस्थान से गहरा नाता रहा है। वर्ष 1949 में वृहद राजस्थान का उद्घाटन पटेल ने किया था।

जोशी ने कहा कि भाजपा और एनडीए देशभर में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं। भारत में सत्ता परिवर्तन का एकमात्र लोकतांत्रिक रास्ता चुनाव है। भारत के डीएनए में लोकतंत्र है और यहां लोकतंत्र था, है और रहेगा। उन्होंने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि वे बांग्लादेश के युवाओं से प्रेरणा लेने और रिजीम चेंज की बात कर रहे हैं, जबकि वहां हिंदुओं पर अत्याचार और हत्याएं हो रही हैं।

केंद्रीय मंत्री ने वोट चोरी के आरोपों को कांग्रेस का नाटक बताते हुए कहा कि चुनाव आयोग जैसी संवैधानिक संस्थाएं स्वतंत्र और पारदर्शी तरीके से काम करती हैं। कांग्रेस अपनी हार का ठीकरा संस्थाओं पर फोड़ती है। उन्होंने कहा कि वैश्विक अर्थव्यवस्था में गिरावट के बावजूद भारत की अर्थव्यवस्था मजबूत हो रही है। देश में इंफ्रास्ट्रक्चर का विस्तार हो रहा है और 2.40 लाख स्टार्टअप स्थापित हो चुके हैं।

Post Comment

Comment List

Latest News

राजस्थान संपर्क 181 पर परिवादियों की संतुष्टि 12 प्रतिशत बढ़ी, निस्तारण का समय 23 से घटकर हुआ 13 दिन  राजस्थान संपर्क 181 पर परिवादियों की संतुष्टि 12 प्रतिशत बढ़ी, निस्तारण का समय 23 से घटकर हुआ 13 दिन 
राजस्थान में आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए संचालित संपर्क हेल्पलाइन-181 की कार्यप्रणाली में उल्लेखनीय सुधार हुआ है।...
सांगोद अस्पताल में प्रसव कराने के बजाय कोटा भेजी प्रसूता : हाई रिस्क बताकर किया रेफर, 25 मिनट बाद चलती एम्बुलेंस में हो गई सामान्य डिलीवरी
समुद्र में बन रहा बड़ा खतरा! 5 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 60 की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
भारत में सत्ता परिवर्तन का एकमात्र रास्ता चुनाव, राहुल गांधी कर रहे नकारात्मक प्रचार : प्रह्लाद जोशी
अमेरिका से 500 मिसाइलें मंजूर, फिर भी यूक्रेन को राहत नहीं! आखिर क्यों परेशान हैं जेलेंस्की?
खादी की सादगी, कला की कारीगरी : 1 नवंबर को जयपुर में सजेगा 'ग्रासरूट' का फैशन शोकेस
जयपुर में अंतरराज्यीय बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश : 3 आरोपी गिरफ्तार; 9 मोटरसाइकिल बरामद