6:30 लाख के जाली नोट बरामद, मुख्य सरगना समेत दो गिरफ्तार
जाली नोट गिरोह का भंडाफोड़
चित्रकूट थाना पुलिस ने जाली नोट बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से जाली नोट बनाने की मशीन और करीब साढ़े छह लाख रुपये के नकली नोट बरामद किए हैं। मुख्य सरगना गोविंद चौधरी पकड़ा गया है।
जयपुर। चित्रकूट थाना पुलिस ने गुरुवार को जाली नोट बनाने वाले दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने जाली नोट बनाने के उपकरण समेत साढ़े छह लाख के जाली नोट बरामद किए हैं। स्पेशल कमिश्नर ऑपरेशन राहुल प्रकाश ने बताया कि आरोपी गोविंद चौधरी 25 दुबलिया रामपुर सुनेल झालावाड़ वारदात का मुख्य सरगना है जिसे बिहार के सहारनपुर से गिरफ्तार किया है।
इसके साथीआरोपी देवेश फांडा 40 सेक्टर 8 चित्रकूट को जयपुर से गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से जाली नोट बनाने की मशीन और जाली नोटों को जप्त कर लिया है।

Comment List