एसआई नियुक्ति को यथावत रखने की मांग, परिजनों ने किया प्रदर्शन

प्रदर्शनकारियों ने सरकार से गुहार लगाई 

एसआई नियुक्ति को यथावत रखने की मांग, परिजनों ने किया प्रदर्शन

आदर्श नगर के दशहरा मैदान में एसआई भर्ती 2021 की नियुक्तियों को यथावत बनाए रखने के लिए नियुक्त उप निरीक्षकों के परिजनों ने प्रदर्शन किया।

जयपुर। आदर्श नगर के दशहरा मैदान में एसआई भर्ती 2021 की नियुक्तियों को यथावत बनाए रखने के लिए नियुक्त उप निरीक्षकों के परिजनों ने प्रदर्शन किया और भजनलाल सरकार से फरियाद की है कि उन्होंने अपने बच्चों को बड़ी कठिनाई से पढाया है। प्रदर्शनकारियों ने सरकार से गुहार लगाई की वह चयनित थानेदारों के साथ न्याय करे। धरना प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे  परिजन देवाराम ने बताया कि 2021 में पुलिस उपनिरीक्षक भर्ती को कुछ राजनेता अपने निजी स्वार्थ के लिए रद्द करवाने का सरकार पर दबाब बना रहे हैं। जबकि उनको न्याय की बात रखनी चाहिए। इस भर्ती के लिए एसओजी की जांच प्रक्रियाधीन है। देवाराम ने कहा  कि 50 दोषी अभ्यर्थी पुलिस सेवा से बाहर हो गए हैं, लेकिन सभी तो दोषी नहीं हैं। 

ये थीं मांगें: एसआई भर्ती रद्द नहीं कर, दिए गए विकल्पों से छंटनी की जाए, जांच को प्रभावी तरीके से जारी रखा जाए। परीक्षा सूची  वालों को प्रारम्भिक जांच के बाद नियुक्ति दी जाए, नई भर्ती निकाली जाए और 2021 में परिक्षा देने वालों को उम्र सीमा में छूट दी जाए,  नकल कराने वालों पर कठोर कार्रवाई की जाए, पेपर लीक माफिया से राज्य को छुटकरा दिलाएं। 

तपती धूप में दो माह के बच्चे के साथ पहुंची महिला :

धरना प्रदर्शन में सैकड़ों की भीड़ ने न तो गर्मी का टेंपरेचर देखा, न ही वहां उम्र का कोई पैमाना। कोई अपने भाई, बेटे, तो कोई अपने पति को न्याय दिलाने के लिए धरना  प्रदर्शन में शामिल हुए। वहीं एक महिला अदिति परमार अपने पति नीरज परमार के हित में न्याय मांगने अपने दो माह के बेटे और 3 साल के बड़े बेटे के साथ प्रदर्शन में शामिल हुई। परिजनों ने जब मंच से अपने परिवार की स्थिति और दर्द को धरना स्थल में सभी के सामने कहा तो उनकी आंखों से उनका दर्द आंसू बनकर छलक रहा था।

Read More जयपुर टाइगर फेस्टिवल 11 दिसंबर से, जेकेके में सजेगी बाघों की दुनिया

Post Comment

Comment List

Latest News

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, दिल्ली में अब केवल बीएस-4 और उससे ऊपर के मानक वाले वाहन ही चल सकेंगे सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, दिल्ली में अब केवल बीएस-4 और उससे ऊपर के मानक वाले वाहन ही चल सकेंगे
सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया कि दिल्ली में केवल बीएस-4 या उससे ऊपर मानक वाले वाहन ही चल सकेंगे। बीएस-3...
भारत–अर्जेंटीना कृषि सहयोग को नई मजबूती, कार्य योजना 2025-2027 पर किये हस्ताक्षर
मोदी के नेतृत्व एवं भजनलाल की मेहनत से राजस्थान कर रहा है विकास के नए आयाम स्थापित:​ डिप्टी सीएम दियाकुमारी
रेलयात्री कृपया ध्यान दें...लोकसभा में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का बड़ा एलान, ज्यादा सामान ले जाने पर देना होगा इतना शुल्क, जानें पूरा मामला
बुकिंग शुरू होते ही टाटा सिएरा ने बाज़ार में मचाया तहलका: पहले ही दिन 70,000 से ज्यादा ऑर्डर कन्फर्म
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु वेल्लोर दौरे पर, श्रीपुरम स्वर्ण मंदिर में किए दर्शन
गुणवत्ता में  5 दवाएं, एक मेडिकल प्रोडक्ट फैल, बेचने पर रोक लगाई