राजस्थान विधानसभा प्रश्नकाल : खंडेला में किसानों को वित्तीय प्रावधानों में मिलेगी शिथिलता, मंत्री ने विस्तार से दिया जवाब
तारबंदी योजना के लाभार्थियों से जुड़ा सवाल उठा
राजस्थान विधानसभा में प्रश्नकाल में विधायक सुभाष मील ने खंडेला में तारबंदी योजना के लाभार्थियों पर सवाल उठाया। कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने बताया कि लघु, सामान्य, सामुदायिक और वन अधिकार पट्टा धारक कृषकों को अलग-अलग अनुदान दिए जाते हैं।
जयपुर। राजस्थान विधानसभा में प्रश्नकाल में विधायक सुभाष मील ने खंडेला विधानसभा क्षेत्र में तारबंदी योजना के लाभार्थियों से जुड़ा सवाल उठा।
कृषि मंत्री डॉ .किरोडी लाल मीणा ने कहा कि लघु सीमांत कृषकों को लाभ 400 रनिंग मीटर तक इकाई लागत का 60 फीसदी और अधिकतम 48 हजार दिए जाते हैं। सामान्य कृषक को 50 फीसदी अधिकतम राशि 40हजार और सामुदायिक स्तर पर 70 फीसदी या अधिकतम राशि 56 हजार तक दी जाती है। वन अधिकार पट्टा धारक कृषकों को 90 फीसदी राशि और 72हजार की राशि का अनुदान दी जाने के प्रावधान है। खंडेला में बचे हुए किसानों के लिए वित्तीय प्रावधान होंगे शिथिलता है भी दी जाएगी। किस को लागत कम करने के लिए शिथिलता है। भी दी जाती है,खंडेला में बड़ी संख्या में कृषक अपात्र हुए हैं जिसमें कई कारण है। मौके पर बताए गए क्षेत्र नंबर का क्षेत्रफल कम होना, आवेदक कृषक की मृत्यु होना तारबंदी पहले से पाया जाना सामूहिक तारबंदी में किसी कृषक का सहमत ना होना समेत कई कारण है।

Comment List