आसमान में बादलों और सूर्य के बीच लुकाछिपी : बिन मौसम बरसात से किसानों की बढ़ी चिंता, मौसम विभाग ने किसानों के लिए जारी की एडवाइजरी

राज्य में पश्चिमी विक्षोभ के पुन: सक्रिय होने से कोटा में झमाझम बारिश

आसमान में बादलों और सूर्य के बीच लुकाछिपी : बिन मौसम बरसात से किसानों की बढ़ी चिंता, मौसम विभाग ने किसानों के लिए जारी की एडवाइजरी

राज्य में पश्चिमी विक्षोभ के पुन: सक्रिय होने से सोमवार को कोटा में झमाझम बारिश हुई, जबकि बूंदी में ओले गिरने से किसानों की चिंता बढ़ गई। बिन मौसम बरसात से कोटा शहर में कई जगह पानी भर गया और कई गांवों में पेड़ गिरने के समाचार।

जयपुर। राज्य में पश्चिमी विक्षोभ के पुन: सक्रिय होने से सोमवार को कोटा में झमाझम बारिश हुई, जबकि बूंदी में ओले गिरने से किसानों की चिंता बढ़ गई। बिन मौसम बरसात से कोटा शहर में कई जगह पानी भर गया और कई गांवों में पेड़ गिरने के समाचार हैं। टोंक जिले के नगरफोर्ट में भी बारिश के साथ ओले गिरने की सूचना हैं। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से पश्चिमी राजस्थान और आसपास के क्षेत्रों के ऊपर दिनभर एक परिसंचरण तंत्र बना रहा। इससे आसमान में बादलों और सूर्य के बीच लुकाछिपी का खेल चलता रहा। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को बाड़मेर, जोधपुर शहर, फलौदी, अजमेर, टोंक, सीकर में कहीं कम और कही अधिक बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग ने 31 मार्च को भी शेखावाटी क्षेत्र, जयपुर, भरतपुर व कोटा संभाग के कुछ भागों में कहीं-कहीं हल्की मध्यम बारिश होने की संभावना जताई हैं। राजधानी जयपुर में दिन का तापमान 33.7 और रात का तापमान 24.7 डिग्री दर्ज हुआ। 

गुलाबी नगरी में सूर्य चमकता रहा, बूंदें गिरती रहीं
गुलाबी नगरी के परकोटे में दोपहर करीब ढाई बीच सूर्य की तेज किरणों के बीच बूंदाबांदी हुई। कुछ पलों के लिए आसमान में बादल घिर आए और बूंदें गिरने लगी। दुपहिया वाहन चालक बारिश से बचने के लिए छांव तलाशने लगे, लेकिन कुछ पलों बाद ही बारिश थम गई।

कैसा रहेगा मौसम का मिजाज
मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के असर से 1-2 अप्रैल को छिटपुट स्थानों पर मेघगर्जन व बूंदाबांदी और ज्यादातर स्थानों पर मौसम के मुख्यत: शुष्क रहने की संभावना जताई हंै। जबकि 3-5 अप्रैल को एक और नया पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से पुन: राज्य के कई भागों में आंधी बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की संभावना है। 

मौसम विभाग ने दी किसानों को सलाह 
खुले आसमान में पक कर तैयार फसलों, कृषि मंड़ियों व धान मंडियों में खुले में रखे हुए अनाज व जिंसो को ढककर रखें या सुरक्षित स्थान पर भंडारण करें ताकि उन्हें भीगने से बचाया जा सके।  

Read More राज्य स्तरीय समिति करेगी अमृत 2.0 कार्यों की निरंतर समीक्षा, समयबद्ध क्रियान्वयन एवं नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश

Post Comment

Comment List

Latest News

अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस पर हवामहल में सजी राजस्थान की लोक संस्कृति की रंगत : तिलक स्वागत, कच्छी घोड़ी नृत्य, कठपुतली शो हुआ अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस पर हवामहल में सजी राजस्थान की लोक संस्कृति की रंगत : तिलक स्वागत, कच्छी घोड़ी नृत्य, कठपुतली शो हुआ
अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस पर हवामहल स्मारक में पर्यटकों का पारंपरिक तिलक से स्वागत। प्रवेश द्वार पर रंगोली सजाई और मांगणियार...
प्यार का जुनून या पागलपन? नहीं मिली प्रेमिका तो टॉवर पर चढ़ा प्रेमी, घंटों चला हाई-वोल्टेज ड्रामा, युवक को मनाने में छूटे पुलिस के पसीने
समर्थन मूल्य पर सरसों एवं चना खरीद जारी, जोधपुर संभाग में 66 प्रतिशत खरीद पूर्ण
नीट परीक्षा मामले में भाजपा का कांग्रेस पर पलटवार, एसओजी-सीबीआई कार्रवाई का हवाला देकर पूछे सवाल
NEET पेपर लीक में बड़ा खुलासा: RCC कोचिंग संचालक शिवराज मोटेगांवकर गिरफ्तार, मॉक टेस्ट से जुड़े पेपर लीक के मिले सबूत
अमेरिका में एयर शो के दौरान हवा में टकराए 2 लड़ाकू विमान : मौके पर लगी आग, पायलट सुरक्षित बाहर निकले
प्रसूताओं के परिजनों के लिए सहारा बनी प्रेमदीप समिति, सुबह-शाम पहुंचाएगी भोजन