कैग की रिपोर्ट पर वित्त विभाग ने मांगी कार्रवाई रिपोर्ट, संबंधित विभागों को कार्रवाई कर रिपोर्ट देने के निर्देश

संबंधित विभागों और अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी

कैग की रिपोर्ट पर वित्त विभाग ने मांगी कार्रवाई रिपोर्ट, संबंधित विभागों को कार्रवाई कर रिपोर्ट देने के निर्देश
वित्त विभाग ने कैग की सिविल अनुपालन लेखापरीक्षा रिपोर्ट-2026 में सामने आई टिप्पणियों और आपत्तियों पर संबंधित विभागों को कार्रवाई के निर्देश। रिपोर्ट 21 अगस्त को विधानसभा में रखी गई थी। अधिकारियों से मामलों का परीक्षण कर नियमानुसार कार्रवाई, जवाब और अनुपालना रिपोर्ट उपलब्ध कराने को कहा।

जयपुर। वित्त विभाग ने नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) की रिपोर्ट में सामने आई टिप्पणियों और आपत्तियों पर संबंधित विभागों से आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। विभाग की ओर से जारी पत्र में कैग की सिविल अनुपालन लेखापरीक्षा रिपोर्ट वर्ष 2026, रिपोर्ट संख्या-3 का उल्लेख किया गया है। रिपोर्ट को 21 अगस्त 2026 को राज्य विधानसभा के पटल पर रखा गया था। वित्त विभाग ने संबंधित अधिकारियों को रिपोर्ट में उठाए गए मामलों का परीक्षण कर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने तथा कार्रवाई की रिपोर्ट उपलब्ध कराने को कहा है। पत्र में यह भी स्पष्ट किया गया है कि कैग की टिप्पणियों के संबंध में विभागीय स्तर पर आवश्यक जवाब और अनुपालना तैयार की जाए। इसके लिए संबंधित विभागों और अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

वित्त विभाग ने कार्रवाई की प्रगति और अनुपालना से जुड़ी जानकारी निर्धारित प्रक्रिया के तहत उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही कैग की रिपोर्ट से संबंधित दस्तावेज और जानकारी वित्त विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध होने की जानकारी भी दी गई है।

 

Read More जो वायदे किए, उससे भी ज्यादा काम किए, विधानसभा के संकल्प पत्र के 78 फीसदी वायदे पूरे : भजनलाल शर्मा

 

Post Comment

Comment List

Latest News

राजस्थान के बांधों में 7743 एमक्यूएम पानी, पिछले साल से 31.8% कम  राजस्थान के बांधों में 7743 एमक्यूएम पानी, पिछले साल से 31.8% कम 
जल संसाधन विभाग की रिपोर्ट के अनुसार राजस्थान के 693 बांधों में पिछले साल की तुलना में इस वर्ष 31.8...
तुर्की ने रूस-यूक्रेन शांति वार्ता फिर इस्तांबुल में शुरू कराने की पहल की, पश्चिमी देशों से समर्थन देने की अपील की
कच्चे तेल की तेजी से शेयर बाजार में गिरावट: सेंसेक्स 383 अंक टूटा, निफ्टी 23,800 के नीचे बंद हुआ
सुप्रीम कोर्ट का कलकत्ता हाईकोर्ट को निर्देश, TMC कार्यालय से बिलबोर्ड हटाने के मामले पर जल्द सुनवाई करने को कहा
मुख्य सचिव से दक्षिण पश्चिमी कमान के चीफ ऑफ स्टाफ की शिष्टाचार भेंट, नागरिक-सैन्य समन्वय एवं पूर्व सैनिक कल्याण पर चर्चा
जगद्गुरु रामानन्दाचार्य राजस्थान संस्कृत विश्वविद्यालय का दीक्षान्त समारोह आयोजित, राज्यपाल- विश्वविद्यालय ऐसी शिक्षा दे जिससे विद्यार्थी विवेकवान बने
IOCL पाइपलाइन में अवैध वाल्व लगाकर 8 लाख लीटर क्रूड ऑयल चोरी, आरोपी गिरफ्तार