कार्य प्रभारित कार्मिकों को पदोन्नति के नए अवसर, वित्त विभाग ने जारी किए दिशा-निर्देश

संशोधन वित्त विभाग के प्रावधानों को प्रतिस्थापित करता है

कार्य प्रभारित कार्मिकों को पदोन्नति के नए अवसर, वित्त विभाग ने जारी किए दिशा-निर्देश

वित्त विभाग ने कार्य प्रभारित कार्मिकों के लिए पदोन्नति के नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

जयपुर। वित्त विभाग ने कार्य प्रभारित कार्मिकों के लिए पदोन्नति के नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। वित्त विभाग के अनुसार  कार्य प्रभारित कर्मचारियों को विभागीय सेवा नियमों के तहत लाते हुए उनके पदोन्नति के अवसर बढ़ाए गए हैं। नए निर्देशों के अनुसार, यदि कोई कर्मचारी चयनित वेतनमान या उच्च योग्यता के आधार पर उच्च वेतनमान में कार्यरत है और पदोन्नति के लिए निर्धारित अनुभव पूरा करता है, तो उसका वर्तमान वेतनमान संरक्षित रहेगा। पदोन्नति के बाद, यदि नए पद का पे लेवल कम है, तो भी कर्मचारी को पुराने वेतनमान के साथ पदोन्नत किया जाएगा। इसके लिए अलग से वेतन निर्धारण की आवश्यकता नहीं होगी।

यह संशोधन वित्त विभाग के 13 मार्च 2023 में किए गए प्रावधानों को प्रतिस्थापित करता है। इस कदम से राज्य के कार्य प्रभारित कर्मचारियों को उनके सेवाकाल में बेहतर अवसर और आर्थिक स्थिरता प्राप्त होगी।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

रसोई गैस पर माफिया का कब्जा : थड़ी-ढाबों में खप रहे घरेलू सिलेंडर, जनता की रसोई ठप रसोई गैस पर माफिया का कब्जा : थड़ी-ढाबों में खप रहे घरेलू सिलेंडर, जनता की रसोई ठप
घरेलू गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी तेज, चाय-ढाबों में हो रहा अवैध उपयोग। कमर्शियल सिलेंडर की 30-35% सप्लाई से संकट गहराया।...
हाईकोर्ट का नीट पीजी काउंसलिंग पर अहम आदेश : अन्य राज्यों के आरक्षित अभ्यर्थियों को नहीं मिलेगा आरक्षण का लाभ, सीटें भरने के उद्देश्य से न्यूनतम योग्यता मानकों से नहीं किया जा सकता समझौता
छत्तीसगढ़ में बड़ा हादसा : वेदांता पावर प्लांट में बॉयलर विस्फोट, 11 लोगों की मौत; धमाके से मची अफरा-तफरी
शिक्षक भर्ती में अधिक अंक होने के बावजूद चयन नहीं, हाईकोर्ट ने कहा- अभ्यावेदन तय करें
भीषण गर्मी की चपेट में प्रदेश : बाड़मेर में पारा 41 डिग्री पार, लू के थपेड़ों से आमजन परेशान
ओवरलोड वाहनों से 4 गुना तक होगी शुल्क वसूली : टोल नाकों पर ही होगा वजन मापन, जानें नए नियमों की प्रमुख बातें
पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र की अपील : होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता बनाए रखना जरूरी, गुटेरेस ने कहा-मौजूदा संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं