वाणिज्यिक कर सेवा के 9 अधिकारियों के तबादले, वित्त विभाग ने जारी किए आदेश

बिजनेस ऑडिट, जोधपुर का अतिरिक्त कार्यभार भी सौंपा

वाणिज्यिक कर सेवा के 9 अधिकारियों के तबादले, वित्त विभाग ने जारी किए आदेश
वित्त विभाग ने राजस्थान वाणिज्यिक कर सेवा के 9 अधिकारियों के तबादले और पदस्थापन किए। सुरेंद्र सिंह राठौड़ को भीलवाड़ा अपीलीय प्राधिकारी, राजेश असवाल को जयपुर प्रवर्तन शाखा-द्वितीय में उपायुक्त और सुनील कुमार वर्मा को जीएसटी अपीलीय अधिकरण, जयपुर भेजा।

जयपुर। राज्य सरकार ने वित्त (कर) विभाग के तहत राजस्थान वाणिज्यिक कर सेवा के 9 अधिकारियों के तबादले एवं पदस्थापन किए हैं। वित्त विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नवीन पदस्थापन पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं। आदेश के अनुसार, सुरेंद्र सिंह राठौड़ को भीलवाड़ा में अपीलीय प्राधिकारी के रिक्त पद पर लगाया गया है। राजेश असवाल को जयपुर में प्रवर्तन शाखा-द्वितीय में उपायुक्त (प्रशासन) के पद पर नियुक्त किया गया है। वहीं, बाबू सिंह को उनके स्थान पर उपायुक्त (एमईए), टैक्स कम्प्लायंस शाखा में लगाया गया है। अजय कुमार खींची को बिजनेस ऑडिट से संबंधित पद पर भिवाड़ी में नई जिम्मेदारी दी गई है।

सुनील कुमार वर्मा का पदस्थापन जीएसटी अपीलीय अधिकरण, जयपुर में किया गया है। इसके अलावा मनीष छाबा, प्रियंका सहित अन्य अधिकारियों के पदस्थापन में भी बदलाव किया गया है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि सभी अधिकारी बिना कार्यग्रहण अवधि अथवा अवकाश का उपभोग किए तत्काल नवीन पद पर कार्यभार ग्रहण करेंगे। वहीं, अतिरिक्त आयुक्त विनोद मेहता को अपने वर्तमान पद के साथ आगामी आदेश तक अतिरिक्त आयुक्त, बिजनेस ऑडिट, जोधपुर का अतिरिक्त कार्यभार भी सौंपा गया है।

Post Comment

Comment List

Latest News

 नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने की जनसुनवाई, समस्याओं के निस्तारण के निर्देश नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने की जनसुनवाई, समस्याओं के निस्तारण के निर्देश
नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने प्रदेशभर से आए प्रतिनिधि मंडल और आमजन से मुलाकात कर उनकी जन समस्याओं को सुना।...
उप्र विधानसभा चुनाव: एसआईआर और यूजीसी को लेकर बढ़ी भाजपा की चिंता, भ्रामक सूचनाओं से दूर रहने की अपील 
नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क में पहली बार एक साथ दिखे 4 टाइगर शावक, रानी के चारों शावकों को एनक्लोजर नंबर 16 में छोड़ा
पशुपालन क्षेत्र को मिलेगी नई दिशा : स्टेट वेटरनरी पॉलिसी होगी तैयार, मुख्य सचिव ने की पशुपालन विभाग की समीक्षा
ज्ञानेश कुमार को कानूनी सुरक्षा देने की वजह बताए केन्द्र, राहुल गांधी ने कहा- सरकार उनका चुनाव चुराने के लिए करती है इस्तेमाल
परिवहन विभाग : पेनल्टी में छूट का अंतिम दिन, बैकलॉग अप्रूवल अटकने से वाहन मालिकों को नहीं मिल रहा लाभ
अक्टूबर में त्योहारों की भरमार, नवरात्रि से दशहरा और करवाचौथ तक चलेगा उत्सव