फैन बॉक्स फैक्ट्री में आग : एक की मौत, बिना फायर एनओसी की 500 वर्ग गज में फैली फैक्ट्री

फैक्ट्री में रखे थे पांच गैस सिलेण्डर

फैन बॉक्स फैक्ट्री में आग : एक की मौत, बिना फायर एनओसी की 500 वर्ग गज में फैली फैक्ट्री

एक फैन बॉक्स बनाने की फैक्ट्री में अचानक आग लगने से इलाके में हड़कम्प। आग में महिला मजदूर समेत तीन जने बुरी तरह से झुलस गए। घायलों 108 की मदद से गम्भीर हालत में एमएमएस अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने महिला मजदूर को मृत घोषित।

जयपुर। महेश नगर इलाके के क रतारपुरा औद्योगिक एरिया में बुधवार शाम करीब पौने छह बजे एक फैन बॉक्स बनाने की फैक्ट्री में अचानक आग लगने से इलाके में हड़कम्प मच गया। आग में महिला मजदूर समेत तीन जने बुरी तरह से झुलस गए। घायलों 108 की मदद से गम्भीर हालत में एमएमएस अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने महिला मजदूर को मृत घोषित कर दिया। वहीं दोनों घायलों का अस्पताल में उपचार जारी है। थाना प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया कि करतारपुरा इंड्रस्टियल एरिया में स्थित जेएमडी एन्टरप्राईजेज नाम की फैक्ट्री में आग लगने से अन्दर काम कर रहे कर्मचारी गोमादेवी (47) मुरैना मध्यप्रदेश समेत अभिषेक कुमार अभिषेक कुमार पुत्र रजनीश कुमार निवासी इकनोरा टाट शाहजहांपुर उत्तरप्रदेश हाल बाईस गोदाम और मनेाज मालादार पुत्र छोटन मालादार निवासी चदवाड़, बारलीगंज नवाडा बिहार हाल नंदपुरी बुरी तरह से झुलस गए। जिन्हें एसएमएस अस्पताल में भर्ती कराया है। 

बेसमेंट में रखे एलपीजी सिलेण्डर के विस्फोट से लगी आग, अन्दर रखे थे 69 किलो गैस से भरे पांच सिलेण्डर: 22 गोदाम फायर स्टेशन के अनुसार आग बेसमेंट में रखे पाउडर पोटिंग की भट्टी में लगे सिलेण्डर में विस्फोट होने के कारण लगी थी। बताया जा रहा है कि जब बिस्फोट हुआ उस दौरान कम्प्रेशर चालू था। जिससे आग भभक पड़ी। जानकारी के अनुसार अन्दर करीब 69 किलो एलपीजी गैस से भरे पांच सिलेण्डर रखे थे । फायर फाईटर्स ने सबसे पहले सिलेण्डरों पर झपट्टा मार कर आग की लपटों से दूर लेकर गए। अगर पांचों सिलेण्डर आग की चपेट में आते तो आसपास के बड़े हिस्से क ो अपनी चपेट में ले सकते थे। इस तरह बड़ा हादसा टल गया।  इस दौरान फायर फाइटर्स प्रवीण , जितेंन्द्र , कुलदीप आदि ने रेस्क्यू किया।

बिना फायर एनओसी की 500 वर्ग गज में फैली फैक्ट्री, नहीं हैं फायर सेफ्टी सिस्टम: 500 वर्ग गज में फैली जेएमडी फैक्ट्री में आग से बचने के प्रारम्भिक उपकरण तो दूर फायर एनओसी तक नहीं है। फैक्ट्री माालिक शशांक कटियार की बिना एक्सटीक्यूसर,और बिना वेंटिलेशन सुविधा के मजदूरों की जान से खिलवाड़ करने वाली फैक्ट्री में घटना के समय करीब सात मजदूर मौजूद थे। जिनमें तीन को खिड़की तोड़ कर बाहर निकाला गया।  

Post Comment

Comment List

Latest News

मल्लिकार्जुन खड़गे ने की तमिलनाडु और बंगाल के लोगों से की बड़ी संख्या में मतदान करने की अपील : नागरिकों की स्वतंत्रता की रक्षा के लिए आज की लड़ाई, बोले- राज्यों के अधिकारों को कमजोर वाली ताकतों के खिलाफ खड़े होने का समय मल्लिकार्जुन खड़गे ने की तमिलनाडु और बंगाल के लोगों से की बड़ी संख्या में मतदान करने की अपील : नागरिकों की स्वतंत्रता की रक्षा के लिए आज की लड़ाई, बोले- राज्यों के अधिकारों को कमजोर वाली ताकतों के खिलाफ खड़े होने का समय
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल के मतदाताओं से भारी मतदान की अपील की। उन्होंने कहा, यह...
तमिलनाडु विधानसभा की सभी 234 सीटों के लिए मतदान शुरू : सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम ; अभिनेता विजय की साख दांव पर, प्रमुख हस्तियों ने डाले वोट
5 किलो की तिल्ली निकालकर SMS अस्पताल ने रचा इतिहास, गौशर रोग के दुर्लभ मामले में सफल सर्जरी
घटिया दवाओं पर सख्ती : 7 दवाओं की बिक्री पर रोक, बाजार से पूरा स्टॉक तुरंत वापस लेने के आदेश जारी
बदरीनाथ धाम के खुले कपाट : धामी ने की पहली पूजा, देशवासियों के शांतिपूर्ण जीवन की कामना की, गेंदे के फूलों से सजाया मंदिर
एआई तकनीक का दुरुपयोग कर फर्जी न्यूज वीडियो बनाकर वायरल मामला : एंकर की आवाज और स्टूडियो बैकग्राउंड का किया था दुरुपयोग, 4 आरोपी गिरफ्तार
फैन बॉक्स फैक्ट्री में आग : एक की मौत, बिना फायर एनओसी की 500 वर्ग गज में फैली फैक्ट्री