जयपुर में लेपर्ड मूवमेंट पर निगरानी रखेंगी पांच टीमें : शाम 7 से सुबह 7 बजे तक होगी गश्त, हर टीम में वनपाल, वनरक्षक, टेक्नीशियन और वाहन चालक शामिल

शहर की सुरक्षा और त्वरित कार्रवाई के लिए राउंड-द-क्लॉक मॉनिटरिंग शुरू

जयपुर में लेपर्ड मूवमेंट पर निगरानी रखेंगी पांच टीमें : शाम 7 से सुबह 7 बजे तक होगी गश्त, हर टीम में वनपाल, वनरक्षक, टेक्नीशियन और वाहन चालक शामिल
शहर में पिछले कुछ दिनों से लेपर्ड के लगातार मूवमेंट के बाद मानव-वन्यजीव संघर्ष की आशंका बढ़ी है। ऐसे में मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक के.सी.ए.अरुण प्रसाद एवं डीसीएफ विजयपाल सिंह के निर्देशों के बाद क्षेत्रीय वन अधिकारी, जयपुर जितेंद्र सिंह शेखावत ने लेपर्ड मूवमेंट पर नियंत्रण के लिए 5 विशेष टीमें गठित की हैं।

जयपुर। शहर में पिछले कुछ दिनों से लेपर्ड के लगातार मूवमेंट के बाद मानव-वन्यजीव संघर्ष की आशंका बढ़ी है। ऐसे में मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक के.सी.ए.अरुण प्रसाद एवं डीसीएफ विजयपाल सिंह के निर्देशों के बाद क्षेत्रीय वन अधिकारी, जयपुर (प्रादेशिक) जितेंद्र सिंह शेखावत ने लेपर्ड मूवमेंट पर नियंत्रण के लिए 5 विशेष टीमें गठित की हैं। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है। प्रत्येक टीम में वनपाल, वनरक्षक, तकनीशियन और वाहन चालक नियुक्त किए गए हैं। जबकि हर टीम का नेतृत्व एक टीम प्रभारी करेंगे। टीमें प्रतिदिन शाम 7 से सुबह 7 बजे तक विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय रहकर लेपर्ड मूवमेंट पर नजर रखेंगी और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई करेंगी।

विशेष निर्देश के तहत टीम नंबर 5 हर शनिवार की रात गश्त करेगी। इससे पहले दैनिक नवज्योति ने 27 नवम्बर को 'घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में दर्ज हुआ बघेरे का मूवमेंट' शीर्षक से प्रकाशित खबर में बताया था कि बघेरे की आए दिन शहरी क्षेत्रों की ओर मूवमेंट वन विभाग के लिए चुनौती बनी हुई है। इसके बाद अब वन विभाग ने इस ओर कवायद शुरू कर दी है। वहीं एक दिसम्बर को 'अरण्य भवन में हुई अधिकारियों की बैठक' शीर्षक से प्रकाशित खबर में बताया था कि लेपर्ड के आबादी क्षेत्रों की ओर हो रहे मूवमेंट के समाधान को लेकर वन विभाग के अधिकारियों में चर्चा हुई है। 

इनका कहना...
लेपर्ड की आबादी क्षेत्रों की ओर बढ़ती मूवमेंट की घटनाओं को देखते हुए इनकी मूवमेंट पर नजर रखने के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं। ये टीमें शाम 7 से सुबह 7 बजे तक विभिन्न क्षेत्रों में गश्त करेंगी। 
-के.सी.ए.अरुण प्रसाद, 
मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक 

Post Comment

Comment List

Latest News

पीरियड लीव डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग: राजस्थान में सवैतनिक पीरियड अवकाश का समर्थन पीरियड लीव डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग: राजस्थान में सवैतनिक पीरियड अवकाश का समर्थन
जयपुर स्थित फोर्टी राजस्थान में सवैतनिक पीरियड अवकाश और महिला स्वास्थ्य जागरूकता पर केंद्रित एक प्रेरणादायक डॉक्यूमेंट्री प्रदर्शित की गई।...
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर महाराष्ट्र में सियासी तूफान: फडणवीस समर्थन में उतरे, पवार का मुख्यमंत्री पर तीखा हमला
पर्यावरण सरंक्षण के लिए वृक्षारोपण अभियान का आग़ाज़, 1 हजार से ज्यादा पौधे लगाने का संकल्प 
आरएएस मुख्य परीक्षा अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर, 27 जुलाई तक करें आवेदन; उत्तर पुस्तिकाएं ऑनलाइन देखने का मौका
कर्नाटक कांग्रेस में मंत्री बनने की होड़: 20 सीटों पर 60 दावेदार, दिल्ली बैठक में नए मंत्रियों के नामों पर लग सकती है मुहर
यूरोप के जंगलों में भीषण आग : तेज हवाओं से बिगड़े हालात, फ्रांस-स्पेन से 3 लाख से अधिक लोग पलायन को मजबूर 
राजस्थान रोडवेज को मिली 144 नई ब्लू लाइन एक्सप्रेस बसें, मुख्यमंत्री ने दिखाई हरी झंडी