जयपुर से दुबई की फ्लाइट लेट, एक विमान रद्द, यात्रियों को करना पड़ रहा परेशानी का सामना
फ्लाइट पिछले पांच दिन से लगातार देरी से संचालित हो रही
जयपुर एयरपोर्ट पर इन दिनों विमानों का संचालन तय समय पर नहीं हो रहा है।
जयपुर। जयपुर एयरपोर्ट पर इन दिनों विमानों का संचालन तय समय पर नहीं हो रहा है। इसके चलते आए दिन यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्पाइसजेट की दुबई जाने वाली फ्लाइट गुरुवार फिर लेट हो गई। यह फ्लाइट सामान्यतः सुबह 9:30 बजे जयपुर से रवाना होती है, लेकिन गुरुवार दोपहर 1 बजे तक ही दुबई के लिए रवाना होगी।
यह फ्लाइट पिछले पांच दिन से लगातार देरी से संचालित हो रही है। वहीं, एयर इंडिया एक्सप्रेस की दुबई-जयपुर इंटरनेशनल फ्लाइट गुरुवार को पूरी तरह रद्द कर दी गई। दुबई से रात 12:45 बजे जयपुर पहुंचने वाली फ्लाइट और जयपुर से सुबह 5:55 बजे दुबई के लिए रवाना होने वाली फ्लाइट गुरुवार को संचालन कारणों के चलते नहीं चल सकीं।
Related Posts
Post Comment
Latest News
25 Aug 2026 19:01:15
वैशाली नगर स्थित मेलोडे होटल के कमरा नंबर 204 में पुलिस ने दबिश देकर दो युवकों और एक युवती को...

Comment List