जयपुर एयरपोर्ट पर फ्लाइट संचालन प्रभावित, कई उड़ानें रद्द व लेट

एयरपोर्ट प्रशासन के अनुसार मौसम में सुधार के बाद ही संचालन सामान्य

जयपुर एयरपोर्ट पर फ्लाइट संचालन प्रभावित, कई उड़ानें रद्द व लेट

जयपुर एयरपोर्ट पर मंगलवार सुबह घने कोहरे के कारण फ्लाइट संचालन पूरी तरह प्रभावित रहा। कम दृश्यता के चलते जयपुर से जाने वाली कई फ्लाइट्स रद्द करनी पड़ीं, वहीं कुछ उड़ानें घंटों देरी से रवाना हुईं। इसका सीधा असर यात्रियों पर पड़ा, जिन्हें एयरपोर्ट पर लंबा इंतजार और भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

जयपुर। जयपुर एयरपोर्ट पर मंगलवार सुबह घने कोहरे के कारण फ्लाइट संचालन पूरी तरह प्रभावित रहा। कम दृश्यता के चलते जयपुर से जाने वाली कई फ्लाइट्स रद्द करनी पड़ीं, वहीं कुछ उड़ानें घंटों देरी से रवाना हुईं। इसका सीधा असर यात्रियों पर पड़ा, जिन्हें एयरपोर्ट पर लंबा इंतजार और भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह से अब तक इंडिगो एयरलाइंस की कुल चार फ्लाइट्स रद्द की जा चुकी हैं। इंडिगो की जयपुर से इंदौर जाने वाली फ्लाइट करीब पौने छह घंटे देरी से संचालित हुई। यह फ्लाइट सुबह 6:25 बजे रवाना होनी थी, लेकिन अब दोपहर 12 बजे उड़ान भरेगी।

वहीं सुबह 6:55 बजे उदयपुर जाने वाली फ्लाइट को पूरी तरह रद्द कर दिया गया। इसके अलावा सुबह 8:10 बजे अहमदाबाद, सुबह 8:25 बजे देहरादून और सुबह 9:45 बजे चंडीगढ़ जाने वाली फ्लाइट भी रद्द रही। सुबह 9:20 बजे जैसलमेर जाने वाली फ्लाइट करीब ढाई घंटे देरी से रवाना हुई। एयरपोर्ट प्रशासन के अनुसार मौसम में सुधार के बाद ही संचालन सामान्य होगा।

Post Comment

Comment List

Latest News

पुलिस की कार्रवाई : एक महिला सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, अवैध रूप से नशा करने वालों को हेरोइन बेचने का काम करती थी महिला पुलिस की कार्रवाई : एक महिला सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, अवैध रूप से नशा करने वालों को हेरोइन बेचने का काम करती थी महिला
पुलिस का नशे के खिलाफ एक्शन। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए एक महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार। मिर्जावाला...
अखिलेश यादव का 2027 का ऐलान : सैफई से शुरू होगा सरकार बनाने का रास्ता, बोले- यहीं से उठेगी बदलाव की लहर
भारत समृद्ध विरासत और विविध अनुभवों का संगम : पर्यटन को आर्थिक प्रगति के साथ सामाजिक समरसता का आधार बनाना लक्ष्य : शेखावत ने कहा- समावेशी पर्यटन ही भविष्य का मार्ग
स्पेन ने दिया ट्रंप की धमकियों का जवाब : हमलों को एक अनुचित और खतरनाक सैन्य हस्तक्षेप करार दिया, सांचेज ने कहा- हम इराक वाली गलती नहीं दोहराना चाहते
पश्चिम एशिया में संकट के बीच घरेलू शेयर बाजार में बड़ी गिरावट : सेंसेक्स 1122 अंक टूटा, निफ्टी में 385 अंकों की गिरावट
ऑनलाइन कंपनियों से धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का खुलासा : 4 आरोपी गिरफ्तार, ऑर्डर रद्द कर ले लेते थे रिफंड और पार्सल
असम विधानसभा चुनाव : भाजपा की सूची में शामिल होंगे साधारण पृष्ठभूमि के उम्मीदवार, सरमा ने कहा- कांग्रेस उम्मीदवारों की सूची वंशवाद राजनीति का प्रतिबिंब