जयपुर एयरपोर्ट पर उड़ानों का संचालन प्रभावित, यात्रियों को परेशानी

जयपुर एयरपोर्ट: लगातार चौथे दिन चंडीगढ़ फ्लाइट रद्द

जयपुर एयरपोर्ट पर उड़ानों का संचालन प्रभावित, यात्रियों को परेशानी

जयपुर एयरपोर्ट पर कोहरे के कारण लगातार चौथे दिन चंडीगढ़ फ्लाइट रद्द रही। दुबई और मुंबई जाने वाली उड़ानें भी घंटों देरी से संचालित हुईं।

जयपुर। जयपुर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर लगातार चौथे दिन उड़ानों के संचालन पर असर देखने को मिला। इंडिगो एयरलाइंस की जयपुर–चंडीगढ़ फ्लाइट एक बार फिर रद्द कर दी गई। यह फ्लाइट रोज सुबह 5:50 बजे जयपुर से चंडीगढ़ के लिए रवाना होती है, लेकिन लगातार चौथे दिन रद्द होने से सुबह यात्रा करने वाले यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई यात्री एयरपोर्ट पर समय से पहले पहुंच गए, जिन्हें बाद में फ्लाइट रद्द होने की जानकारी मिली।

इसके अलावा स्पाइसजेट की इंटरनेशनल फ्लाइट भी देरी से संचालित हुई। जयपुर से सुबह 9:40 बजे दुबई जाने वाली स्पाइसजेट की फ्लाइट आज करीब 50 मिनट की देरी से सुबह 10:30 बजे रवाना हो सकेगी। वहीं इंडिगो की जयपुर–मुंबई फ्लाइट भी निर्धारित समय से करीब तीन घंटे लेट रही। यह फ्लाइट सुबह 10:55 बजे के बजाय दोपहर 1:55 बजे मुंबई के लिए रवाना होगी। लगातार फ्लाइट रद्द और लेट होने से यात्रियों में नाराजगी देखी जा रही है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

खामेनेई की मौत पर चुप्पी को लेकर राहुल गांधी ने उठाए केंद्र सरकार की विदेश नीति पर सवाल, बोलें- ईरान संकट और "लक्षित हत्या" पर चुप्पी तोड़ें खामेनेई की मौत पर चुप्पी को लेकर राहुल गांधी ने उठाए केंद्र सरकार की विदेश नीति पर सवाल, बोलें- ईरान संकट और "लक्षित हत्या" पर चुप्पी तोड़ें
विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने ईरानी नेता खामेनेई की हत्या को 'लक्षित हत्या' बताते हुए केंद्र सरकार से स्पष्ट...
ईरान ने सऊदी में अमेरिकी दूतावास पर किया ड्रोन अटैक, कहा-जमीन पर तैनात सैनिकों की जरूरत नहीं
होली की खुशियां मातम में बदली: श्रीगंगानगर मिलिट्री स्टेशन में सुबह व्यायाम और दौड़ लगाने के बाद दिल का दौरा पड़ने से सूबेदार की मौत
विश्व वन्यजीव दिवस: पीएम मोदी ने वन्यजीवों के संरक्षण की प्रतिबद्धता दोहराई, पृथ्वी की समृद्ध जैव विविधता की रक्षा के महत्व को किया रेखांकित
कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने की खामेनेई के प्रतिनिधि अब्दुल हकीम मजीद इलाही से मुलाकात, निधन पर जताया शोक
होटल मालिक की गोली मारकर हत्या : बदमाशों ने होटल में घुसकर की अंधाधुंध फायरिंग, शराब कारोबार की पुरानी रंजिश को है कारण
दिल्ली आते ही लौटी मुस्कान: जंग के बीच दुबई में फंसे 149 यात्रियों को लेकर दिल्ली पहुंची एयर इंडिया की पहली उड़ान