सुरक्षित सड़क से स्वच्छता तक रहेगा फोकस, सुनील कोठारी- 300 साल पुराने जयपुर को नई पहचान देने का संकल्प

सड़क सुरक्षा को भी प्राथमिकता में रखा जाएगा

सुरक्षित सड़क से स्वच्छता तक रहेगा फोकस, सुनील कोठारी- 300 साल पुराने जयपुर को नई पहचान देने का संकल्प
जयपुर नगर निगम के नवनिर्वाचित महापौर सुनील कोठारी ने पदभार ग्रहण करते हुए शहर के विकास का विजन सामने रखा। स्वच्छता, सुंदरता के साथ सुरक्षित सड़कें, बेहतर नागरिक सुविधाएं और ऐतिहासिक विरासत के अनुरूप विकास को प्राथमिकता बताया।

जयपुर। नगर निगम जयपुर के नव निर्वाचित महापौर सुनील कोठारी ने पदभार ग्रहण करने के साथ ही शहर के विकास का अपना विजन सामने रखा। उन्होंने कहा कि जयपुर को केवल स्वच्छ और सुंदर बनाने तक सीमित नहीं रखा जाएगा, आमजन को सुरक्षित सड़कें, बेहतर नागरिक सुविधाएं और शहर की ऐतिहासिक विरासत के अनुरूप विकास देना प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि जयपुर के 300 साल पुराने गौरव को आगे बढ़ाते हुए अब नए जयपुर की दिशा में काम किया जाएगा। पदभार ग्रहण करने के बाद मीडिया से बातचीत में महापौर कोठारी ने सभी आमजन के साथ ही पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता का आभार प्रकट करते हुए कहा कि शहर के विकास के लिए आमजन के साथ व्यापारियों, विभिन्न सामाजिक एवं व्यावसायिक संगठनों, सभी पार्षदों, निगम के अधिकारी-.कर्मचारियों के साथ राज्य और केन्द्र सरकार का सहयोग लिया जाएगा। सामूहिक प्रयासों से ही जयपुर को बेहतर शहर के रूप में विकसित किया जा सकता है।

महापौर ने कहा कि त्योहारों के सीजन को देखते हुए शहर की स्वच्छता व्यवस्था और सड़कों की स्थिति की जल्द समीक्षा की जाएगी। इसके लिए अधिकारियों के साथ बैठक कर विभिन्न क्षेत्रों में सामने आ रही समस्याओं को चिह्नित किया जाएगा और उनके समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। आमजन को आवागमन में परेशानी नहीं हो और सड़क दुर्घटनाओं की आशंका कम हो, इसके लिए सड़क सुरक्षा को भी प्राथमिकता में रखा जाएगा।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

यूके में अब पहले से ज्यादा लंबी चल रहीं शादियां यूके में अब पहले से ज्यादा लंबी चल रहीं शादियां
इंग्लैंड और वेल्स में बढ़ती जीवन-यापन लागत तलाक के फैसले को प्रभावित करती दिख रही है। इंग्लैंड और वेल्स में...
एस्कोर्ट सर्विस के नाम पर ब्लैकमेलिंग और लूट का खुलासा, 2 आरोपी गिरफ्तार
राजस्थान विश्वविद्यालय : कुलगुरु के खिलाफ कैंपस में नाराजगी, नेम प्लेट पर पोती कालिख
कोटा उपमहापौर चुनाव : भाजपा के विवेक राजवंशी का डिप्पी मेयर बनना लगभग तय, कांग्रेस के बहिष्कार से निर्विरोध निर्वाचन की उम्मीद
कालबेलिया नृत्य से सजेगा ‘गुलाबो पद्मश्री महोत्सव’, 7 लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड के साथ 51 लोक कलाकारों को मिलेगा ‘लोक कला रत्न सम्मान’
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सड़कों पर उतरी कांग्रेस : इस्तीफे और गिरफ्तारी की मांग, चुनाव आयुक्त को बताया देशद्रोही
ईएनटी विशेषज्ञों की नेशनल कॉन्फ्रेंस शुरु, एआई और रोबोटिक सर्जरी से स्कल बेस तक नई तकनीकों पर मंथन