यात्रियों की सुविधा के लिए रेलसेवाओं का दौसा व बांदीकुई स्टेशनों पर ठहराव, जानें

आगामी आदेशों तक ठहराव दिया जा रहा 

यात्रियों की सुविधा के लिए रेलसेवाओं का दौसा व बांदीकुई स्टेशनों पर ठहराव, जानें

रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए पोरबंदर-दिल्ली सराय (द्वि-साप्ताहिक) एक्सप्रेस को 15-16 फरवरी से दौसा स्टेशन पर दो मिनट का ठहराव देने की घोषणा की। इसके साथ ही हावडा-जोधपुर (सप्ताह में 4 दिन) और हावडा-बीकानेर (त्रि-साप्ताहिक) सुपरफास्ट एक्सप्रेस 14-15 फरवरी से बांदीकुई स्टेशन पर दो मिनट ठहरेगी।

जयपुर। रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा हेतु पोरबंदर-दिल्ली सराय- पोरबंदर (द्वि-साप्ताहिक) एक्सप्रेस रेलसेवा का दौसा स्टेशन पर, हावडा-जोधपुर (सप्ताह में 04 दिन) सुपरफास्ट एक्सप्रेस एंव हावडा-बीकानेर (त्रि-साप्ताहिक) सुपरफास्ट एक्सप्रेस रेलसेवा का बांदीकुई स्टेशन पर प्रायोगिक आधार पर आगामी आदेशों तक ठहराव दिया जा रहा है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि पोरबंदर-दिल्ली सराय (द्वि-साप्ताहिक) एक्सप्रेस रेलसेवा 15 फरवरी से दौसा स्टेशन पर दोपहर 3.03 बजे एवं दिल्ली सराय- पोरबंदर (द्वि-साप्ताहिक) एक्सप्रेस रेलसेवा 16 फरवरी से दौसा स्टेशन पर सुबह 11.58 बजे दो मिनट का ठहराव करेगी। इसी तरह हावडा-जोधपुर (सप्ताह में 04 दिन) सुपरफास्ट एक्सप्रेस 15 फरवरी से बांदीकुई स्टेशन पर रात्रि 10.20 बजे एवं हावडा-बीकानेर (त्रि-साप्ताहिक) सुपरफास्ट एक्सप्रेस रेलसेवा 14 फरवरी से बांदीकुई स्टेशन पर रात्रि 10.20 बजे दो मिनट का ठहराव करेगी।

Post Comment

Comment List

Latest News

पुष्कर माहेश्वरी सेवा सदन में कृष्ण भवन का लोकार्पण समारोह : माहेश्वरी समाज के दो गुटों में मारपीट, जमकर चले लात-घूंसे पुष्कर माहेश्वरी सेवा सदन में कृष्ण भवन का लोकार्पण समारोह : माहेश्वरी समाज के दो गुटों में मारपीट, जमकर चले लात-घूंसे
अखिल भारतीय माहेश्वरी सेवा सदन पुष्कर के प्रबंधकारिणी के चुनाव को लेकर विवाद उस वक्त हिंसक हो गया, जब नवनिर्मित...
गर्भवती महिला से छेड़छाड़ : आरोपी ने लूट मामले में मुरैना कोर्ट में किया सरेंडर, पुलिस पूछताछ जारी
पीएम मोदी ने पेश किए विकसित भारत 2047 के लिए 9 संकल्प : जनता को संभालनी होगी कमान, सामूहिक भागीदारी एवं जीवनशैली में बदलाव के लिए राष्ट्रव्यापी प्रतिनिधित्व का आह्वान
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड : दसवीं की पहली बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी, पहली बार अप्रैल में हुआ परिणाम जारी
PhysicsWallah को आयकर विवाद में आंशिक राहत, टैक्स डिमांड घटाकर 263.34 करोड़ रुपये से 192.7 करोड़ रुपये हुई
पश्चिम एशिया संकट खत्म करने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ा समर्थन : 18 देशों ने की तत्काल युद्धविराम की अपील, लेबनान को कूटनीतिक वार्ताओं का हिस्सा बनाना अनिवार्य 
सूर्यनगरी में गर्मी के तेवर तेज : एसी-कूलर से बढ़ा लोड, शहर में बिजली की मांग तेजी से बढ़ी