पहली बार जयपुर में भव्य फायर शो : 2500 स्काई शॉट्स से जगमगाया शहर, भजनलाल शर्मा ने परिवार के साथ देखी रोशनी

जनपथ पर दिखा आतिशबाजी का अद्भुत नजारा

पहली बार जयपुर में भव्य फायर शो : 2500 स्काई शॉट्स से जगमगाया शहर, भजनलाल शर्मा ने परिवार के साथ देखी रोशनी
दीपावली पर राजस्थान रोशनी से जगमगा उठा। जयपुर के जनपथ पर पहली बार नगर निगम ने भव्य फायर शो कराया। इसमें 2500 स्काई शॉट्स 120 मीटर तक पहुंचे और आधे घंटे तक आसमान रंगों से सराबोर रहा। मुख्यमंत्री ने परकोटे की रोशनी देखी। अजमेर, जोधपुर और उदयपुर में भी दीपोत्सव की रौनक छाई रही।

जयपुर। राजस्थान में दीपावली का पर्व धूमधाम और उल्लास के साथ मनाया गया। घरों से लेकर बाजारों तक आकर्षक रोशनी और सजावट ने रौनक बिखेरी। जयपुर में दीपावली पर पहली बार नगर निगम की ओर से जनपथ पर भव्य फायर शो आयोजित किया गया। इसमें 2500 विशेष स्काई शॉट्स चलाए गए, जो 120 मीटर की ऊंचाई तक पहुंचे। करीब आधे घंटे तक हुई आतिशबाजी ने आसमान को रंगीन कर दिया। इसे देखने जयपुर सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने परिवार के साथ में एमआई रोड, जौहरी बाजार, त्रिपोलिया गेट और चौड़ा रास्ता सहित परकोटे के बाजारों की रोशनी देखी। घरों और मंदिरों में दीप जलाकर लोगों ने लक्ष्मी पूजन किया और मिठाइयां बांटकर पर्व की खुशियां साझा कीं।

Tags: fire

Post Comment

Comment List

Latest News

दीपावली के बाद राजस्थान की हवा में घुला जहर, जानें कौनसा रहा सबसे प्रदूषित शहर दीपावली के बाद राजस्थान की हवा में घुला जहर, जानें कौनसा रहा सबसे प्रदूषित शहर
दूसरे दिन राजस्थान के कई शहरों की हवा बिगड़ गई। सुबह 9 बजे श्रीगंगानगर 354 एक्यूआई के साथ सबसे प्रदूषित...
पैर फिसला और 200 मीटर नीचे पहाड़ी में गिरा व्यक्ति, रात के अंधेरे में एसडीआरएफ ने बचाया सुरक्षित
पहली बार जयपुर में भव्य फायर शो : 2500 स्काई शॉट्स से जगमगाया शहर, भजनलाल शर्मा ने परिवार के साथ देखी रोशनी
दिवाली की रात सुलगी सियासत, माकपा कार्यालय को किसने किया आग के हवाले?
कैफे बंद कर घर लौट रहे संचालक पर लाठी-डंडों से हमला, सिर का करना पड़ा ऑपरेशन
महाराष्ट्र में दिवाली की रात एक परिवार पर टूटा कहर, घर में आग लगने से 6 लोगों की मौत
एक वीडियो और कई साल तक ब्लैकमेलिंग : हर महीने महिला से वसूली, दिल्ली से दबोचा आरोपी