रणथम्भौर में कचरे के ढेर के पास दिखा सांभर, वन विभाग ने एएसआई को जारी किया नोटिस

प्रभावी समाधान पर की विस्तृत चर्चा

रणथम्भौर में कचरे के ढेर के पास दिखा सांभर, वन विभाग ने एएसआई को जारी किया नोटिस
सांभर के कचरे के पास दिखने के मामले पर वन विभाग ने एएसआई को नोटिस जारी किया है। क्षेत्र की तत्काल सफाई कर कचरे का निस्तारण कराया गया। डीसीएफ ने एएसआई और मंदिर प्रबंधन के साथ बैठक कर नियमित सफाई, वैज्ञानिक कचरा प्रबंधन, पर्याप्त डस्टबिन और जागरूकता बढ़ाने सहित वन्यजीवों को कचरे से दूर रखने के स्थायी उपायों पर सहमति बनाई।

जयपुर। हाल ही में रणथम्भौर टाइगर रिजर्व क्षेत्र में कचरे के ढेर के पास सांभर के दिखाई देने की घटना सामने आने के बाद वन विभाग ने तत्काल कार्रवाई करते हुए भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) को नोटिस जारी किया है। वन विभाग द्वारा संबंधित क्षेत्र की तत्काल साफ-सफाई सुनिश्चित कराई गई। वर्तमान में उस  क्षेत्र की समुचित सफाई कर दी गई है तथा कचरे का पूर्णतः निष्पादन सुनिश्चित किया गया है। इस संबंध में रणथम्भौर टाइगर रिजर्व के उप वन संरक्षक (डीसीएफ) द्वारा भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) एवं मंदिर प्रबंधन के अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए दीर्घकालिक एवं प्रभावी समाधान पर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में कचरा प्रबंधन व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने, नियमित सफाई, कचरे के वैज्ञानिक निस्तारण, पर्याप्त डस्टबिन की व्यवस्था तथा श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों में स्वच्छता एवं वन्यजीव संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने जैसे उपायों पर सहमति बनी। वन विभाग ने सभी संबंधित संस्थाओं से समन्वय स्थापित करते हुए यह सुनिश्चित करने का निर्णय लिया है कि वन्यजीवों को मानवजनित कचरे तक पहुंच मिले तथा रणथम्भौर टाइगर रिजर्व के प्राकृतिक पर्यावरण एवं वन्यजीवों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता बनी रहे।

Tags: notice

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

चूरू में नशे के अड्डों पर बड़ा एक्शन: बुकलसर फांटा के अवैध ढाबों पर चला बुलडोजर, चार संदिग्ध युवक गिरफ्तार चूरू में नशे के अड्डों पर बड़ा एक्शन: बुकलसर फांटा के अवैध ढाबों पर चला बुलडोजर, चार संदिग्ध युवक गिरफ्तार
चूरू के बुकलसर फांटा पर सरकारी जमीन पर बने अवैध ढाबों के खिलाफ पुलिस और नगर परिषद ने संयुक्त कार्रवाई...
"वंदे मातरम् विवाद" में सोनिया गांधी घिरीं: कर्नाटक भाजपा नेताओं ने उरवा थाने में दर्ज कराई शिकायत, कार्रवाई की मांग
यात्रियों के लिए जरूरी खबर! नई दिल्ली-दौराई शताब्दी आज आंशिक रद्द, अजमेर-दौराई के बीच नहीं चलेगी ट्रेन 
अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर बिहार में श्रद्धांजलि सभा, कृषि मंत्री विजय सिन्हा बोले- अटल जी सुशासन के प्रणेता थे
एडिलेड में भारतीय कारोबारियों को चोरों ने बनाया निशाना: एक ही रात में तीन दुकानों में चोरी, हजारों डॉलर का नुकसान
नगर परिषद आयुक्त पर कर्मचारी से मारपीट का आरोप, कनिष्ठ सहायक बोला- सीने में मारे मुक्के, नौकरी से निकालने की दी धमकी
श्रीगंगानगर: चतुर्थ श्रेणी भर्ती के 155 चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन की तारीख तय, 17 अगस्त को होगी प्रक्रिया