पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का भाजपा सरकार पर निशाना, कहा- राजधानी सहित प्रदेश में अपराध बेलगाम

भाजपा सरकार और जयपुर पुलिस कुंभकर्णी नींद से कब जागेंगे

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का भाजपा सरकार पर निशाना, कहा- राजधानी सहित प्रदेश में अपराध बेलगाम
गहलोत ने राजधानी जयपुर में बढ़ते अपराध मामलों को लेकर एक बार फिर भाजपा सरकार पर निशाना साधा। कहा है कि राजस्थान की राजधानी जयपुर अब अपराध की राजधानी बनती जा रही। प्रदेश के अन्य इलाकों में तो ऐसी घटनाएं लगातार हो ही रही थीं पर अब जयपुर में सरेआम चाकूबाजी, लाठी-डंडों से हमला और लूटपाट साबित करता है कि सरकार का इकबाल पूरी तरह खत्म हो चुका है और गैंग्स को खुली छूट दे दी गई।

जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजधानी जयपुर में बढ़ते अपराध मामलों को लेकर एक बार फिर भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। गहलोत ने कहा है कि राजस्थान की राजधानी जयपुर अब अपराध की राजधानी बनती जा रही है। प्रदेश के अन्य इलाकों में तो ऐसी घटनाएं लगातार हो ही रही थीं पर अब जयपुर में सरेआम चाकूबाजी, लाठी-डंडों से हमला और लूटपाट साबित करता है कि सरकार का इकबाल पूरी तरह खत्म हो चुका है और गैंग्स को खुली छूट दे दी गई है।

आए दिन लूट, मारपीट और गुंडागर्दी आम हो गई है। रोज अखबार ऐसी खबरों से भरे आ रहे हैं। क्या भाजपा सरकार का यही सुशासन है? जयपुर पर्यटकों के लिए देशभर में टॉप पर रहता है। अगर ऐसी घटनाएं यहां होती रहीं तो पर्यटक भी यहां आने से पहले सोचेंगे। राजस्थान की भाजपा सरकार और जयपुर पुलिस कुंभकर्णी नींद से कब जागेंगे।

Post Comment

Comment List

Latest News

सीएचसी हतूण्डी में रक्तदान शिविर, 73 यूनिट रक्त संग्रहित; गर्भवती महिलाओं और मरीजों को मिलेगा लाभ सीएचसी हतूण्डी में रक्तदान शिविर, 73 यूनिट रक्त संग्रहित; गर्भवती महिलाओं और मरीजों को मिलेगा लाभ
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) हतूण्डी में आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में क्षेत्रवासियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। शिविर में कुल 73...
पांच करोड़ रिश्वत के आरोपों पर भाजपा का आप सरकार पर हमला, परमजीत कैथ बोले- सच्चाई जानना चाहती है जनता 
NDA में ऑल इंडिया तीसरी रैंक से NHAI में उप प्रबंधक तक, प्रदीप चारण ने सफलता की नई मिसाल कायम की
तेजस्वी यादव ने जेल में 19 वर्षीय रोशन यादव की मौत पर उठाए सवाल, NHRC से स्वतंत्र जांच और न्याय की मांग की
बांध में आपत्तिजनक स्थिति में नहाने का वीडियो वायरल: अलवर के प्रधानाचार्य पर शिक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, विभागीय जांच के आदेश
जयपुर-यामानाशी ज्वैलरी एसोसिएशन मिलकर बढ़ाएं कारोबार और रोजगार : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
सीएम ने ली बैठक :  त्योहारों पर सुरक्षा में नहीं रहे कोई चूक, प्रभावी कार्ययोजना से संभालें व्यवस्था