पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने भाजपा सरकार पर बोला हमला, कहा- भाजपा सच पर बुलडोजर चला रही है

राजस्थान नीट-यूजी पेपर लीक का एपिसेंटर बना

पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने भाजपा सरकार पर बोला हमला, कहा- भाजपा सच पर बुलडोजर चला रही है
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के ‘एक भी पेपर लीक नहीं’ वाले दावे पर सवाल उठाते हुए भाजपा सरकार पर पेपर लीक मामलों को दबाने का आरोप लगाया।

जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के पौने तीन साल में एक भी पेपर लीक नहीं वाले दावे पर जोरदार हमला बोला। गहलोत ने कहा कि राजस्थान नीट-यूजी पेपर लीक का एपिसेंटर बना, फिर भी भाजपा सरकार ने शिकायत दबाई। झुंझुनूं में आरएएस पेपर खुले लिफाफे में मिला, प्राध्यापक भर्ती में खुली सील, एलडीसी में खिड़की से पेपर बाहर भेजकर नकल कराई गई। गहलोत ने आरोप लगाया कि भाजपा सच छिपाती है, जांच नहीं करवाती।

उन्होंने याद दिलाया कि कांग्रेस सरकार ने पेपर माफिया पर सख्त कार्रवाई की- 400 से ज्यादा गिरफ्तारियां, बुलडोजर, आरपीएससी सदस्य जेल और आजीवन कारावास वाला सख्त कानून बनाया। गहलोत ने कहा कि हमने माफिया की संपत्ति पर बुलडोजर चलाया, भाजपा सच पर चला रही है।

Post Comment

Comment List

Latest News

नीट पेपरलीक घोटाले पर पीसीसी ने 25 जुलाई को प्रदेशभर में प्रदर्शन का किया ऐलान, केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे की मांग नीट पेपरलीक घोटाले पर पीसीसी ने 25 जुलाई को प्रदेशभर में प्रदर्शन का किया ऐलान, केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे की मांग
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने 25 जुलाई को सभी जिला कांग्रेस कमेटियों को नीट और सीयूईटी परीक्षा अनियमितताओं...
पेपर लीक पर राहुल गांधी का वार, बोले- छात्रों पर पैलेटगन चलाने वालों पर हो कार्रवाई, धर्मेंद्र प्रधान को बताया 'अपराधी मंत्री'
अमेरिका ने भारत सहित 60 देशों पर लगाया टैरिफ, उत्पाद छूट का प्रावधान देकर राहत भी दी
नीट पेपर लीक: केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट से कहा- छात्रों के हित सुरक्षित करने के लिए '10 कदम आगे' बढ़ रही सरकार
पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने भाजपा सरकार पर बोला हमला, कहा- भाजपा सच पर बुलडोजर चला रही है
आईएएस अबरीश कुमार बिना अनुमति छुट्टी पर जाने के कारण एपीओ; डॉ. रोहित गुप्ता को मिला अतिरिक्त प्रभार
ई-जीरो एफआईआर से साइबर अपराध पर बड़ा प्रहार, 18 घंटे में 7 मामले दर्ज